पिता-पुत्र की बाइक को आयशर ने कुचला, पिता की मौत

उज्जैन,अग्निपथ। पिता को उपचार के लिये शुक्रवार दोपहर निजी अस्पताल ला रहे पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार आयशर ने कुचल दिया। दुर्घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र गंभीर घायल हुआ है।

पंवासा टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि मक्सीरोड पर दोपहर 3 बजे के लगभग सांची दूध संघ के सामने बाइक सवार पिता हरीसिंह पिता राम सोलंकी (60) और पुत्र अर्जुन सोलंकी (29) निवासी जीवाजीपुरा कायथा को तेज रफ्तार से आई 407 आयशर ने कुचल दिया था। दुर्घटनास्थल पर हरीसिंह की मौत हो गई थी, पुत्र गंभीर घायल था। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन जानकारी लगने पर पहुंच गये थे।

अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पिता का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है। परिजनों के अनुसार हरीसिंह का 6 माह पूर्व एक्सीडेंट हुआ था। जिसके चलते उनके पैर में राड डाली गई थी। उनका उपचार नानाखेड़ा स्थित सीएचएल अस्पताल में हुआ था। जिन्हें चैकअप के लिये लाया जाता था। दोपहर में भी अर्जुन पिता को अस्पताल लेकर ही आ रहा था। टीआई गौतम के अनुसार आयशर का चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला था। आयशर जब्त कर नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

खंती में ट्रैक्टर गिरने से गई जान

गुरुवार शाम को घट्टिया तहसील के ग्राम धन्नाखेड़ी और तुलाहेड़ा के बीच टीपूखेड़ा में अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर खंती में जा गिरा। चालक बनेसिंह पिता हीरालाल मालवीय (50) निवासी ग्राम रलायती की नीचे दबने से जान चली गई। परिजनों ने बताया कि बनेसिंह अपनी बेटी को ससुराल धन्नाखेड़ी छोडऩे के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे और ट्रैक्टर के नीचे से उसे निकालकर एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध संबंध के कारण हुई बसपा नेता की हत्या, 24 घंटे में हत्यारे पकड़ाए

Fri Jun 11 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। बहुजन समाज पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल शनिवार को खुलासा करेंगे। भाटपचलाना निवासी रतलाम के बसपा अध्यक्ष व एलआईसी एजेंट […]