अवैध संबंध के कारण हुई बसपा नेता की हत्या, 24 घंटे में हत्यारे पकड़ाए

उज्जैन,अग्निपथ। बहुजन समाज पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल शनिवार को खुलासा करेंगे।

भाटपचलाना निवासी रतलाम के बसपा अध्यक्ष व एलआईसी एजेंट समरथ चौहान (42) की बुधवार देर रात भैरुबापजी की रपट के पास सूखी नदी में अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने खोजबीन कर 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।

शुक्रवार को पकड़ाते ही दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। बताया कि समरथ को अवैध संबंधों के कारण मारा है। मामले में शनिवार को एसपी शुक्ल विस्तार से खुलासा करेंगे। याद रहे गुरुवार दोपहर समरथ की लाश मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया था। मामले की गंभीरता को देख एसपी शुक्ल व एएसपी आकाश भूरिया खुद मौके पर पहुंचे थे और जल्द ही हत्यारों को पकडऩे का भरौसा दिलाया था।

ऐसे मिले सुराग

समरथ बुधवार शाम रतलाम से गांव पहुंचने के बाद 10.30 बजे तक घर पर था। गुरुवार सुबह उनके नहीं मिलने पर परिजन गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद खोज रहे थे। दोपहर लाश मिलते ही तय हो गया था कि समरथ को किसी परिचित ने बुलाया होगा। इसलिए वह रात को परिजनों को बिना बताए घर से गया था।

इसी आधार पर साईबर सेल ने समरथ के मोबाइल की कॉल डिटेल निकली और टीआई संजय वर्मा ने समरथ के संबंधों की पड़ताल की तो हत्यारे गिरफ्त में आ गए। याद रहे समरथ पत्नी-बच्चों के साथ रतलाम में रहता था, लेकिन रात को गांव जाता था।

इनका कहना है..

बसपा के रतलाम अध्यक्ष की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद शनिवार को खुलासा करेंगे। -सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस ने किया जिले भर में धरना प्रदर्शन

Fri Jun 11 , 2021
एक माह में महंगाई कम नहीं हुई तो सडक़ों पर उग्र आंदोलन किया जाएगा झाबुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल मेहता ने जिले के समस्त ब्लाकों में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार […]