अच्छी बारिश एवं महामारी से मुक्ति के लिए शिव पर्जन्य महारूद्राभिषेक प्रारंभ

उज्जैन। अच्छी बारिश एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए तीन दिवसीय शिव पर्जन्य महारूद्राभिषेक शिप्रा तट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार से प्रारंभ हुआ।
महेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुष्पम सामाजिक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिव पर्जन्य महारुद्राभिषेक अच्छी बारिश एवं कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शिप्रातट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर में किया जा रहा है। अभिषेक के प्रथम दिन स्वामी नारदानंद जी एवं समस्त पुष्पम सामाजिक सेवा समिति के परिवार द्वारा पूजन अभिषेक किया गया। इस मौके पर महेन्द्र सिंह रघुवंशी (बल्ली काका), पंडित जगन्नाथ मिश्रा (राका गुरु), पंडित गणेश पुजारी, गब्बर भाटी, वीरेंद्र शर्मा, उत्कर्ष जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से दिवंगत लोगों की याद में लगाए 200 से ज्यादा पौधे

Sun Jun 13 , 2021
उज्जैन। कोरोना और अन्य कारणों से दिवंगत हुए परिजनों की स्मृति में बनाए गए स्मृति वन में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। दिवंगत हुए सदस्यों के परिजनों द्वारा स्मृति वन में पीपल निम गूलर इमली आम के पौधे लगाए गए व पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर […]