कोरोना से दिवंगत लोगों की याद में लगाए 200 से ज्यादा पौधे

उज्जैन। कोरोना और अन्य कारणों से दिवंगत हुए परिजनों की स्मृति में बनाए गए स्मृति वन में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

दिवंगत हुए सदस्यों के परिजनों द्वारा स्मृति वन में पीपल निम गूलर इमली आम के पौधे लगाए गए व पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कोरोना काल में जो ज्ञात अज्ञात दिवंगत हुए उनकी स्मृति में भी एक त्रिवेणी लगाई गई।

इसके साथ ही उज्जैन में शहीद हुए 6 शहीदों के नाम से भी पौधे लगाए गए। किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर जी केलकर केंद्र दिल्ली की स्मृति में पौधा लगाया गया है । परिजनों द्वारा साल भर तक पौधों को संरक्षित करने का और संवारने का कार्य किया जाएगा। ऐसा सब परिजनों द्वारा संकल्प लिया गया समिति यहां पर 500 पौधे लगाएगी शनिवार को 211 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर योगेश शर्मा मालवा प्रान्त के सेवा प्रमुख, समीर चौधरी उज्जैन विभाग सेवा प्रमुख केंद, पारस गेहलोत महानगर कार्यवाह उज्जैन, पवन भाटी शारीरिक प्रमुख, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत, मोहन मारु संरक्षक वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति, नारायण गेहलोत अध्यक्ष माली समाज, कवि दिनेश दिग्गज, केके पंवार डिप्टी रेंजर, अशोक देवड़ा रेंजर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माधव नगर अस्पताल के न्यू आईसीयू से शिफ्टिंग के दौरान 4 मरीजों की मौत

Sun Jun 13 , 2021
चीन से मंगवाए नए ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के लिए शिफ्ट किया था मरीजों को उज्जैन। बगैर प्लानिंग के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कराने के लिए माधवनगर अस्पताल के न्यू आईसीयू से ओल्ड आईसीयू से गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने की वजह से चार मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल […]