आरडी गार्डी कॉलेज में लगा ऑक्सीजन प्लांट, 300 बिस्तर और लगेंगे

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

उज्जैन। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में 300 जंबो सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का प्लांट शुरू किया गया है। एक करोड़ की लागत से लगे प्लांट का विधिवत पूजन किया गया। यहां 13 टन लिक्विड ऑक्सीजन स्टोरेज का टैंक लगाया जा चुका है।

कॉलेज के डॉ. रजत महाडिक के प्रयास से यह संभव हो पाया। यह प्लांट बंगलुरू की सामाजिक संस्था सीटी ग्रांट ने दान किया है। कॉलेज में त्वरित प्लांट लगाने के की वजह से संस्था ने 300 जंबों सिलेंडर उत्पादन क्षमता का दूसरा प्लांट भी दान में दिया है। यह अगले सात दिन में लग जाएगा।

इसके चलते 300 ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जा सकेंगे। पीएसए तकनीक से 95 प्रतिशत मेडिकल ऑक्सीजन बनाई जाती है। इस तकनीक में सेओलीट केमिकल का उपयोग होता है जो हवा से ऑक्सीजन निकालकर आगे पहुंचाता है। इसके रख-रखाव का खर्च भी कम है।

ऐसे प्लांट लगाने से दूसरे प्रदेशों पर लिक्विड ऑक्सीजन के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उक्त जानकारी आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ महेश कुमार राठौर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : बिजली विभाग: कोढ़ में खाज..!

Wed Jun 16 , 2021
लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानों का मनमाना बिजली बिल वसूल रहा बिजली विभाग अब बिजली की दरों में भी बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। बढ़ोत्तरी भी मामूली नहीं पूरे सवा छह प्रतिशत का प्रस्ताव है। प्रस्ताव को हाईकोर्ट से हरी झंडी भी मिल गई है। कोरोना काल में घरेलू उपभोक्ता […]