खबरों के उस पार : बिजली विभाग: कोढ़ में खाज..!

लॉकडाउन के दौरान बंद दुकानों का मनमाना बिजली बिल वसूल रहा बिजली विभाग अब बिजली की दरों में भी बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। बढ़ोत्तरी भी मामूली नहीं पूरे सवा छह प्रतिशत का प्रस्ताव है। प्रस्ताव को हाईकोर्ट से हरी झंडी भी मिल गई है।

कोरोना काल में घरेलू उपभोक्ता के स्लेब बढ़ाकर दो-तीन गुना बिजली बिल वसूल रहा और बंद दुकानों के मनमाने बिल भेजकर बिजली विभाग पहले ही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। काम-धंधे-रोजगार गंवा चुके लोग वर्तमान बिजली के बिल ही भरने में असमर्थ हैं। ऐसे में बिजली की दरें भी बढ़ा दी गई तो आम आदमी की हालत और खराब ही होना है।

इस मामले में सरकार चुप है और विपक्ष को बिजली की दरें बढऩे की भनक तक नहीं है। बिजली की दरें बढ़ाने के पहले प्रदेश में काम कर रही तीनों बिजली कंपनियों ने अपने-अपने प्रस्ताव मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग को दिए थे। जिस पर आम लोगों से दावे-आपत्ति मांगे जाते थे। लेकिन उस वक्त जिम्मेदार लोग या विपक्ष उस वक्त आपत्ति लेने आगे नहीं आते हैं और नतीजा सबके सामने है।

अब विपक्ष खुद को जनता का हितैषी बताते हुए बिजली दरों की बढ़ोत्तरी को वापस लेने के लिए तरह-तरह के आंदोलन और ज्ञापन देने की नौटंकी करेगा। लेकिन इससे अब कुछ नहीं होना-जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव जेहाद : इंदौर की नाबालिग को दर्शन के बहाने लाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed Jun 16 , 2021
ब्राइडलेंड होटल में अनैतिक धंधे में लिप्त जोड़ा भी पकड़ाया उज्जैन,अग्निपथ। रेलवे स्टेशन के सामने होटल में जुआ पकडऩे के लिए पुलिस ने बुधवार शाम छापा मारा तो चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां कमरे में देह व्यापार में लिप्त जोड़ा व इंदौर की किशोरी मुस्लिम युवक के साथ मिली। […]
Hotel Brideland