खबरों के उस पार: बिजली बिलों से भाजपाई भी परेशान..!

लॉकडाउन खुलते ही बिजली विभाग ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। मनमाने नियमों से आम दिनों से दो-तीन गुना अधिक बिजली के बिल लोगों को भेज दिए गए हैं। काम-धंधा गंवाकर बैठे लोगों ने जैसे-तैसे लॉकडाउन में अपना खर्चा चलाया। अब उन पर बिजली कंपनी ने भारी भरकम बोझ डाल दिया है।

परेशान लोग बिजली कंपनी के दफ्तर के चक्कर लगा-लगाकर थक गए तो उन्होंने अब प्रशासनिक अधिकारियों की ओर उम्मीद बांधना शुरू कर दी है। वार्ड 40 के रहवासियों ने बिजली के भारी-भरकम बिलों के विरोध में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा भी खटखटाया। हालांकि उन्हें यहां से भी राहत नहीं मिल पाई है।

शहर के लगभग हर क्षेत्र के लोग बिजली के बढ़े हुए बिलों से परेशान हैं। इनमें कई तो भाजपाई भी हैं और वो भी मोदी के कट्टर भक्त। जो सोशल मीडिया पर बात-बात पर प्रधानमंत्री मोदी का गुणगाान करते हुए महंगाई को सीना ठोक कर स्वीकार करने की बात कहते हैं। लेकिन बिजली के बढ़े बिलों ने ही इनकी हवा निकाल दी।

वल्लभनगर झोन पर बिजली बिल दुरुस्त कराने आए एक युवा नेता अपने साथ आए लोगों को यह कहते नजर आए कि हम तो मजबूर हैं, महंगाई का विरोध नहीं कर सकते, लेकिन आप तो करो। यही नेता सोशल साइट पर कहते हैं कि मोदी के लिए महंगाई भी मंजूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में फिर शुरू होगा पायलट प्रशिक्षण दताना हवाई पट्टी पहुंचे दो नए प्लेन

Sat Jun 19 , 2021
बिहार की नालंदा एविएशन कंपनी ने तैयारी शुरू की उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड स्थित हवाईपट्टी एक बार फिर पायलट ट्रेनिंग सेंटर्र बनने जा रही है। बिहार की नालंदा एविएशन प्रायवेट लिमिटेड इसकी तैयारी कर रहा है। ट्रेनिंग के लिए दो प्लेन पहुंच भी गए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो साल के अंत […]