पटरी पर आने लगा बाजार उतरने लगे मुंह से मास्क

बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना की दूसरी लहर से हलाकान हुआ जनजीवन अनलॉक -2 में सामान्य होता नजर आ रहा है। गाइडलाइन अनुसार प्रतिबंध के साथ कुछ छूट दिए जाने से बाजार अनलॉक होते ही भीड़ दिखाई देने लगी है। इस बीच मानसून ने दस्तक दी है जिसके बरसने का बेताबी से इंतजार है। ऐसे में कोरोना की चपेट में आया बाजार भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आने लगा है। चारों ओर सामान्य रूप से लोग आवागमन कर रहे है। कुछ प्रतिबंध के साथ शादी विवाह, मांगलिक समारोह भी संपन्न हो रहे हैं।

जहां प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर के प्रति सजग है और आमजन को इसके लिए सचेत कर रहा है। वही लोग दूसरी लहर के भुगतने के बाद भी सुरक्षा में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। जिसमें सोशल डिस्टेंस तो अनलॉक होते ही खत्म होता नजर आ गया था। अब मास्क भी लोगों के मुंह से उतरने लगे हैं। कई लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में कोरोना से सुरक्षा के प्रति लापरवाही से फिर समस्या बढ़ सकती है। हालांकि इंसिडेंट कमांडर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और मास्क न पहनने वालों को हिदायत दे रहे है। वहीं टीम द्वारा चलानी कार्यवाही भी की जा रही है। फिर भी बिना मास्क वाले बहानेबाजी कर रहे है।

वैक्सीनेशन अपार – हो गया 91 हजार पार

कोरोना से सुरक्षा के लिए सुरक्षित उपाय के रूप में वैक्सीन लगाये जाने की अपील के साथ वैक्सीन के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए सतत प्रयासों के चलते वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। ऐसे में तहसील में भी प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य 25 जनवरी से प्रारंभ हुआ था जो महाअभियान के साथ जारी है।

वैक्सीनेशन टीम के दिनेश पंचोली, केएल वर्फा, नरेंद्र पांडे, सौरभ, इरशाद खान के अनुसार कुल 91 हजार 950 लोगों का टीकाक्रण किया जा चुका है, जिसमें दूसरा डोज भी शामिल है। जानकारी अनुसार नगर के विभिन्न केन्द्र पर मिलाकर कुल 30 हजार 739 लोगों व शेष ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया गया है। टीकाकरण को लेकर एक भी गंभीर मामला अभी तक सामने नहीं आया है। योग दिवस पर ही लक्ष्य से अधिक 18 हजार 54 लोगों को टीके लगाए गए।

Next Post

कल आसमान में दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून

Tue Jun 22 , 2021
झाबुआ। इस वर्ष कल 24 जून को ग्रीष्म संक्रंाति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना दिखाई देगी। आसमान में 24 जून में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा। इसलिए इस घटना को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी […]

Breaking News