कल आसमान में दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून

झाबुआ। इस वर्ष कल 24 जून को ग्रीष्म संक्रंाति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना दिखाई देगी। आसमान में 24 जून में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा। इसलिए इस घटना को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है।

चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा, तब इसे स्ट्रॉबेरी मून कहेंगे। इस पूर्णिमा के चांद को सुपरमून नहीं माना जाता है, जैसा कि मई माह में देखने को मिला था। हाल ही के दिनों में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिली है।

बीते दिनों में सुपरमून, ब्लडमून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था। अब 24 जून में स्ट्रॉबेरी मून भी बहुत खास होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक स्ट्राबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक है।

स्ट्रॉबेरी मून का नाम दरअसल प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से नाम मिला है। जिन्होंने स्ट्रॉबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था। यूरोप में स्ट्रॉबेरी मून को रोज मून कहते हैं, जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा भी कहते हैं क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने गौ-अभ्यारण्य सालरिया का भ्रमण किया, गौ-अभ्यारण्य सालरिया में 2 हजार पौधों का रोपण होगा

Tue Jun 22 , 2021
सुसनेर। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने मंगलवार को गौ-अभ्यारण सालरिया का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गौ-अभ्यारण्य परिसर में 35 लाख रूपए से निर्मित होने वाले शिलान्यास कार्यां के निर्माणाधीन स्थल पर जाकर अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यां को गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा […]