बिजली कंपनी के जरिए आम आदमी को भाजपा की लूटने की तैयारी : लखन

AAP BIJLEE HIKE

उज्जैन। कोरोना के कारण 15 महीने से आम आदमी परेशान है और बिजली कंपनी के जरिए भाजपा ने आम लोगों को अधिक बिल देकर लूटने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली के बिलों में 70 फीसदी तक का इजाफा किया गया है।

इससे आम आदमी परेशान है। अगर बिजली बिल की वसूली नहीं रोकी गई तो आम आदमी पार्टी जिले में आंदोलन करके भाजपा के चेहरे से नकाब उतारेंगी और जनता के सामने उसकी पोल खोलेगी।

उक्त बात आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी लखन मालवीय पचेड ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कही। इस दौैरान आम आदमी पार्टी अभिषेक शर्मा, राजेश देशवाली , महेश तिवारी , मेहर सभी आम आदमी पार्टी की पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गलत नीतियों के विरोध में निजी स्कूल संचालक आज बजाएंगे भैंस के आगे बीन

Wed Jun 23 , 2021
शाजापुर। मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ जिला इकाई सरकार की कथित गलत नीतियों के खिलाफ गुरुवार को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षण संस्था संघ जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार को शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के गृह नगर शुजालपुर में शाजापुर जिले के […]