खबरों के उस पार: यह शून्य अच्छा है..!

उज्जैन जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। कुछ दिनों से तो पूरे जिले का आंकड़ा शून्य दर्ज किया जा रहा है। कोरोना का शून्य आंकड़ा काफी अच्छा है। यह आंकड़ा शून्य पर ही रहे इसके लिये सभी को सामूहिक प्रयास जारी रखने होंगे। जितना आवश्यक हो घर के बाहर उतना ही समय गुजारना होगा। साथ ही साथ लगातार मास्क का उपयोग जारी रखना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से करना होगा। तभी यह आंकड़ा शून्य पर कायम रहेगा।

जिस तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चेतावानी दी जा रही है। उससे बचने के लिये तमाम उपाय जारी रखना होंगे। जिला प्रशासन के प्रयासों से कोरोना के मरीजों का निरंतर उपचार हो रहा है। साथ ही साथ टीकाकरण के कारण भी कोरोना का आंकड़ा शून्य पर नजर आ रहा है। कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दूसरी दौर की जो भयावह स्थिति पूरे देश ने देखी है उसकी पुनरावृत्ति ना हो यह हम सब का दायित्व है।

प्रशासन अपने स्तर पर हर प्रयास कर रहा है। हमें भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करनी होगी। बाजार भले ही अनलाक हो चुके हैं, किन्तु हमें अभी भी जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना होगा। कोरोना हारेगा यह निश्चित है। किन्तु उसमें सभी के प्रयास रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढक़ुम्मेद में पिता-पुत्रों ने किया आरक्षकों पर हमला

Mon Jun 28 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बीट पार्टी के आरक्षकों को रविवार रात संदिग्ध लोगों के बैठे होने की जानकारी मिली थी। जिसके चलते वह बाढक़ुम्मेद तिराहे पर पहुंचे थे। जहां लोगों को रोक पूछताछ की जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार पिता-पुत्रों ने आरक्षकों पर हमला कर दिया। पंवासा थाने के […]
police marpeet