बाढक़ुम्मेद में पिता-पुत्रों ने किया आरक्षकों पर हमला

police marpeet

उज्जैन, अग्निपथ। बीट पार्टी के आरक्षकों को रविवार रात संदिग्ध लोगों के बैठे होने की जानकारी मिली थी। जिसके चलते वह बाढक़ुम्मेद तिराहे पर पहुंचे थे। जहां लोगों को रोक पूछताछ की जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार पिता-पुत्रों ने आरक्षकों पर हमला कर दिया।

पंवासा थाने के टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि रात में मक्सीरोड पर बाढ़ कुम्मेद में कुछ संदिग्धों की जानकारी मिलने पर बीट पार्टी के आरक्षक भानुप्रताप और अविनाश को रवाना किया गया था। जहां तिराहे पर वह लोगों से पूछताछ कर रहे थे। उसी दौरान बाइक से आये तीन लोगों को भी रोक पूछताछ की गई।

तीनों ने उन्हें रोकने पर विवाद शुरू कर दिया। आरक्षकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का मुक्की करने लगे। आरक्षकों ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया तो एक ने आरक्षक भानुप्रताप को दांत से काट लिया और अविनाश को धक्का देकर भाग निकले। जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

इस दौरान सामने आया कि तीनों विवाद कर हमला करने वाले माजिद पिता इब्राहीम और उसके दो पुत्र अमन, मोईन निवासी ताजपुर है। जिनकी गतिविधियां भी संदिग्ध है। जिनकी तलाश में एक टीम ताजपुर भेजी गई, लेकिन तीनों नहीं मिल पाये। टीआई के अनुसार मामले में तीनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित काउंटर से चांदी के 24 सिक्के चोरी

Mon Jun 28 , 2021
1100 रुपए प्रति सिक्के के हिसाब से 26400 रुपए के नदारद उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में काउंटर से सिक्के चोरी हो जाने की खबर प्रकाश में आई है। मंदिर परिसर हाईटेक सीसीटीवी से लैस होने के बावजूद काउंटर से सिक्के चोरी हो जाना कहीं ना कहीं मंदिर के अंदर […]