अग्रवाल समाज के अन्नकूट महोत्सव में हुआ वरिष्ठों का सम्मान, गौमाता को लगाए छप्पन भोग

उज्जैन, अग्निपथ। अग्रवाल समाज का अन्नकूट एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान 7 नवंबर रविवार को हुआ।

अन्नकूट संयोजक प्रदीप मित्तल, रामबाबू गोयल, गोविंद गोयल, दीपक मित्तल ने बताया कि 56 भोग एवं मनमोहक श्रृंगार के साथ श्री पुरूषोत्तम नारायण मंदिर अंकपात मार्ग स्थित अग्रवाल समाज के स्वामित्व की बगीची अग्रसेन मांगलिक परिसर अंकपात क्षेत्र गया कोटा पर अन्नकूट महोत्सव अग्रबंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, कर सलाहकार कैलाश मित्तल, नंदकिशोर गर्ग, सरोज अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष भगवानदास ऐरन ने की। भगवानदास एरन ने बताया कि इस वर्ष समाज में गौमाता अन्नकूट महोत्सव भी मनाया गया। जिसमें गौमाता की पूजा एवं विभिन्न प्रकार के फलए सब्जियों के साथ गौमाता को भोग लगाया गया।

अग्रवाल पंचायत न्यास के सचिव शैलेष मित्तल ने बताया कि श्री पुरूषोत्तम नारायण भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही महाआरती दोपहर 12.15 बजे की गई एवं 12.30 बजे वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया गया। अन्नकूट महोत्सव अग्रवाल पंचायत न्यास के ट्रस्टी शैलेष मित्तल, प्रदीप मित्तल, रामबाबू गोयए मधुर गर्ग, विजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, गोविंद गोयल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक गग, महिला मंडल अध्यक्ष संध्या एरन, नरेन्द्र अग्रवाल मामा, अनिल गर्ग गुमटीवाले, आनंद गर्ग, हरिश मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल पूर्व पार्षद, विजय गर्ग बुधवारिया, मुकेश हरभजनका, सुनील अग्रवाल कंठाल, मोहनलाल गोयल, दिनेश गर्ग, योगेश गोयल, तनय अग्रवाल, मानव गर्ग, राजेश अग्रवाल दलाल सहित अग्रबंधुओं की विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 नवंबर को भोपाल में होगा जनजाति समाज का महाकुंभ, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत

Sun Nov 7 , 2021
झाबुआ। आगामी 15 नवंबरए को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में संपूर्ण मप्र में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन मप्र की राजधानी भोपाल में जनजाति समाज का महाकुंभ होगा। जिसमें स्वयं देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी षिरकत करेंगे। जिसको लेकर संपूर्ण प्रदेष […]

Breaking News