अग्रसेनजी महाराज की रजत प्रतिमा का अनावरण, संस्थाओं का किया सम्मान

agrasen jayant utsav

उज्जैन, अग्निपथ। महाराज अग्रसेनजी का जयंती महोत्सव अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। 5 दिवसीय जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर महाराज अग्रसेनजी की रजत प्रतिमा का अनावरण किया गया। वहीं कोरोना महामारी में सेवा देने वाली समाज की समस्त संस्थाओं का सम्मान किया गया।

अग्रवाल समाज के सचिव शैलेश मित्तल ने बताया कि जयंती का मुख्य समारोह समाज अध्यक्ष भगवानदास ऐरन की अध्यक्षता में अग्रवाल भवन मोदी गली में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्रोच्चार के बीच महाराज अग्रसेनजी की रजत प्रतिमा का अनावरण हुआ।

तत्पश्चात कोरोना महामारी में सेवा देने वाली समाज की संस्था अग्रवाल सोशल ग्रुप, अग्रबंधु सोशल ग्रुप, अग्रवाल जैसिस, महिला जैसिस, विकास समिति, अग्रवाल महिला मंडल एवं बायोडाटा बैंक का सम्मान श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के द्वारा किया गया। इनमें मुकेश अग्रवाल अभिभाषक संघ, राजेश गर्ग एवं अलोक अग्रवाल वीडी बैंकए मुकेश हरभजनकाए निमेष अग्रवालए जीतेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल रामजी, अनिल गर्ग गुमटी एवं किरतेश हरभजनका मंडी का सम्मान किया गया।

इसके बाद सक्रिय सामाजिक संस्था अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल जैसिस, महिला जैसिस, सोशल ग्रुप, साथिया ग्रुप, युवा मंच, युवा संगठन, विकास समिति, वोमेन्स क्लब एवं बायोडाटा बैंक का सम्मान किया गया। महिला मंडल की डायरेक्टरी का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों का स्वागत कोषाध्यक्ष रविप्रकाश बंसल, न्यासी रामबाबू गोयल, मधुर गर्ग, गोविन्द गोयल एवं महिला मंडल अध्यक्ष संध्या एरन, कोषाध्यक्ष शीला अग्रवाल एवं युवा साथी तनय अग्रवाल, मानव गर्ग ने किया। कार्यक्रम का संचालन न्यासी दीपक मित्तल ने किया एवं आभार न्यासी प्रदीप मित्तल ने माना। इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

अग्रवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव में लगा विराट अग्रसेन मेला

उज्जैन, अग्निपथ। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2021 के अंतर्गत अग्रवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा विराट अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल हाउजी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।

इस अवसर पर अग्रवाल सोशल ग्रुप के संयोजक विजय मित्तल, सिद्धू भैया, अध्यक्ष पवन मित्तल, सचिव राकेश बजाज, निमेष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र मित्तल, तरुण मित्तल, राकेश बिंदल, शशिंद्र अग्रवाल, अनिल गोयल, कप्तान संजय सिंघल, संतोष अग्रवाल, प्रकाश हरभजनका, गिरीश गर्ग, हुकुम बंसल, भगवान ऐरन, शैलेश मित्तल, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवालए सीए राजेश अग्रवाल, सीए कमलेश मित्तल, जगदीश अग्रवाल, गिरीश गर्ग, दिनेश हरभजनका, महेश बजाज, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अजय गर्ग, गिरीश पसारी, रामबाबू गोयल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 हजार से अधिक भक्तों ने किए मां बगलामुखी के दर्शन

Thu Oct 7 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ही पांडवकालीन मां बगलामुखी मंदिर पर दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगने लगा। मंगला आरती के साथ मां की आराधना व भक्ति के महापर्व का आरंभ हुआ। प्रथम दिन 15 हजार से अधिक भक्तों द्वारा मातारानी के यहां शीश नवाकर मातारानी का […]
nalkheda maa bagula mukhi navratri shringar

Breaking News