अज्ञात वाहन टक्कर से माँ की हुई मौत, अन्य घटना में बुजुर्ग की मौत

हादसे

देवास, अग्निपथ। माँ व बेटा बाइक पर सवार होकर तराना से देवास की ओर रविवार सुबह आ रहे थे। उसी दरमियान कालूखेड़ी रोड़ पर इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार हर्षलता पति विजय पंचोली उम्र 45 वर्ष निवासी सुभाष मार्ग तराना निवासी अपने बेटे गब्बर पंचोली के साथ बाइक से तराना से देवास आ रही थीं। बताया गया है कि रविवार सुबह कालूखेड़ी रोड पर सुबह करीब 8.30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में हर्षलता गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है उनके भाई विकास शर्मा देवास में रहते हैं, जो नगर निगम में कार्य करते है। हर्षलता उनके घर आ रही थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतिका का भाई विकास व परिजन अस्पताल पहुंचे थे। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

वही दूसरा हादसा शनिवार रात को बरोठा थाना अंतर्गत शुक्रवासा में भोपाल चौराहा क्षेत्र में हुआ। यहां साइकिल से जा रहे रमेश पिता देवी सिंह उम्र 63 वर्ष को अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो पुलिया से नीचे गिर गए और गंभीर चोट ली। बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पीएम करवाया गया। कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है जिसे जांच के लिए बरोठा थाना भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मवेशी खरीदनें जा रहे तीन व्यापारियों से दिन दहाडे लूट

Sun Jan 15 , 2023
नगदी सहित मोबइल लूट ले गए बदमाश, दिनदहाडे लूट क्षेत्र में दहशत का माहौल धार, अग्निपथ। अमझेरा के बिछिया-भोपावर रोड पर मवेशी खरीदने जा रहे तीन व्यपारियों से बदमाशों ने लाखों रुपयो की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने व्यापारियों का रास्ता रोककर पथराव कर दिया और […]