अवकाश पर प्रतिबंध का विरोध

उज्जैन, अग्निपथ। स्वास्थ्य विभाग में 14 अक्टूबर तक अवकाश पर प्रतिबंध का न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विरोध किया है।

कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष एमआर मंसूरी, संभागीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव और जिला संरक्षक केएस परमार ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वास्थ विभाग के कर्मचारी कोरोना काल से ही लगातार डेढ़ वर्षो से अनवरत ड्यूटी करते आ रहे हैं, नवदुर्गा महोत्सव एवं घर-घर में माता पूजन हेतु सभी कार्य नियोजित कर लोग दूर-दूर से घर आते हैं।

ऐसे समय में विशेषकर महिला कर्मचारियों को घर पर पूजन संबंधी आवश्यक कार्य होते हैं, ऐसे महत्व के धार्मिक समय में अवकाश पर प्रतिबंध का एनबीएस के घोर विरोध करता है एवं शासन से मांग करता है कि हिंदुओं के आस्था पर्व पर आकस्मिक अवकाश जो कि कर्मचारी का अपना अधिकार है दिया जाए। जिससे वह अपने धार्मिक अनुष्ठान शांति से संपन्न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोयाबीन के दाम से किसानों के चेहरे दमके

Wed Oct 13 , 2021
बदनावर अनुभाग में पौने तीन लाख क्विटंल सोयाबीन उत्पादन होने का अनुमान बदनावर, (अल्ताफ मंसूरी) अग्निपथ। मालवा में पीले सोने से विख्यात सोयाबीन की फसल के शुरूआती भाव से किसानों के चेहरे दमक उठे है। धार जिले में बदनावर अनुभाग में खरीफ में मुख्य फसल सोयाबीन ही बोई जाती है। […]

Breaking News