आधा दर्जन से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

शाजापुर, अग्निपथ। थाना कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है और वे लगातार बेखौफ होकर चोरी की वारदात को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लखमनखेड़ी बायपास क्षेत्र से लहसुन, सरिया, गैस टंकी आदि चोरी करने के बाद अब चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीते 1 सप्ताह में करीब आधा दर्जन से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर बदमाश चोरी कर ले गए हैं। मंगलवार रात भी बदमाशों ने साहब खां-सय्यद खां बाबा के मजार के समीप के बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से ऑइल और तांबा चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी खाली ट्रांसफार्मर को खंती में फेंक कर फरार हो गए। घटना का खुलासा बुधवार सुबह लोगों के पहुंचने पर हुआ जब उन्होंने ट्रांसफार्मर खंबे से गायब देखा। वहीं सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया।

आइल और तांबा चोरी करते हैं बदमाश

मजार के समीप खेत में लगे ट्रांसफार्मर से बदमाशों ने तांबा की क्वाइल और उसमें भरा आइल चोरी कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा के मजार से लेकर ग्राम भरड़ क्षेत्र में करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं। घटना के बाद आरोपी ट्रांसफार्मर का खाली हिस्सा फेंक कर चले जाते हैं। जबकि आइल और तांबे की क्वाईल गायब मिलती है। बायपास क्षेत्र में भी लगातार चोरी हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकडऩे में सफल नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारी संगठनों ने रैली निकाल की सुरक्षा की मांग

Wed Sep 7 , 2022
किराना व्यापारी के साथ मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में एक किराना व्यापारी तथा उनके पुत्र के साथ चार आरोपियों द्वारा मारपीट कर जानलेवा हमले की घटना के विरोध में शहर के समस्त व्यापारी संगठनों ने बुधवार को आक्रोश जताया। व्यापारी एकजुट होकर रैली […]