आरडी गार्डी कॉलेज से बोलेरो ले उड़े चोर सीसी टीवी फुटेज में वारदात कैद

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से देर रात एक बोलेरो जीप चोरी हो गई। गुरुवार सुबह घटना का पता चलने पर चिमनगंज पुलिस ने कॉलेज के सीसी टीवी फुटेज खंगाले तो दो चोर बोलेरो ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस जल्द चोरों को पकडऩे का दावा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सांवेर निवासी सादिक पिता नियाज बोलेरो जीप एमपी 13 सीए 1821 में पत्नी को डिलेवरी के लिए आरडी गार्डी हॉस्पीटल लेकर गया था। यहां रात को परिसर में खड़ी बोलेरो चोरी हो गई। सादिक से बोलेरो चोरी का पता चलने पर हॉस्पिटल के सीसी टीवी कैमरे चेक किए तो रात 12.22 बजे दो चोर बोलेरो ले जाते हुए दिखे। खास बात यह है कि बोलेरो चुराने के बाद चोर कॉलेज के सामने ही स्थित मुनीम जी ढाबे पर पहुंचे और वहां से भी हजारों का माल ले गए। एसआई करण कुंवाल ने बताया कि चोरों का सुराग मिल गया है संभवत: जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे।

इंदौर गये परिवार के घर चोरों का धावा

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने बुधवार-गुरुवार रात जीवाजीगंज थाना क्षेत्र का रुख किया और सूने मकान का ताला तोडक़र हजारों के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

टीआई गगन बादल ने बताया कि लालबाई-फूलबाई मार्ग पर रहने वाला हर्षित पिता राजेन्द्र शर्मा बुधवार सुबह परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिये इंदौर गया था। गुरुवार सुबह लौटकर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के आभूषण, लेपटॉप और कीमती सामान चोरी कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिये पहुंची थी। आसपास कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। फिलहाल मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि चोरों की गश्त दिन-रात बनी हुई है। हर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन वारदात होना सामने आ रही है, लेकिन फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ हादसे में सेना के लांस नायक की मौत

Thu May 26 , 2022
शुक्रवार को होगा राष्ट्रीय सम्मान से अंतिम संस्कार उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल रोड पर गुरुवार दोपहर सडक़ हादसे में सेना के लांस नायक की मौत हो गई। नायक कार में सवार था, सामने से आये ट्रक ने टक्कर मार दी। आज राष्ट्रीय स मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी […]
lans nayak died in road accident 26 05 22