इंदौर एयरपोर्ट पर उज्जैन की साध्वी के बैग में मिली मानव खोपड़ी

बिना अनुमति दिल्ली की फ्लाइट पकडऩे जा रही थीं

स्कैनिंग में पकड़ी गईं तो बोलीं- साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही थीं

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर एयरपोर्ट पर मानव खोपड़ी और हड्डियां उज्जैन की एक साध्वी के बैग में मिले। बिना अनुमति के साध्वी दिल्ली की फ्लाइट पकडऩे जा रही थीं। साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह साथी साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मानव खोपड़ी और अस्थियां ले जाने से रोक दिया। साध्वी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली चली गईं। बाद में दूसरे साधु सड़क मार्ग से अस्थियां और खोपड़ी हरिद्वार ले गए।

घटना सोमवार की है। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-914) इंदौर से 8.30 बजे वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। इस पर उनका बैग खुलवाया गया। बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हड्डियां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गए। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस से कहा- विसर्जन के लिए ले जा रही थी
सूचना पर एरोड्रम थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी से पूछताछ की। साध्वी ने कहा कि कोरोना से उसके साथ के साधु की मौत हो गई थी। यह हड्डियां और खोपड़ी हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर जा रही हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि आम तौर पर यदि कोई व्यक्ति अस्थियां या इस प्रकार की कोई वस्तु लेकर जाता है तो उससे पहले उसे एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना देनी होती है। वह हैंड बैग में अस्थियां ले जा सकता है, जबकि साध्वी के पास यह मेन चेक-इन लगेज के बैग के अंदर मिली।

परिचितों को देकर दूसरी फ्लाइट से हुए किया रवाना
साध्वी ने कहा कि उनका जाना जरूरी है। अधिकारियों ने कहा कि वे खोपड़ी को यहां अपने किसी परिचित के पास छोड़कर जा सकती हैं। इस पर साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया। खोपड़ी और अस्थियां उन्हें दीं, लेकिन तब तक फ्लाइट के लिए वे लेट हो चुकी थीं। इस पर एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद वे रात 8.30 बजे दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुईं। एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा का कहना था कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद साध्वी के साथ आए अन्य साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एयरपोर्ट के लिए सिंधिया ने शिवराज से मांगे 200 करोड़

Tue Sep 7 , 2021
चिठ्ठी लिखकर कहा- उज्जैन में 460 हेक्टेयर जमीन दो, राजमार्ग का डायवर्शन करो उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार शाम शाही सवारी के दर्शन के लिए उज्जैन आए भाजपा नेता और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने दताना हवाई पट्टी को सुव्यवस्थित एयरपोर्ट के रूप में तब्दील करने की मांग उठी […]