इंदौर में अधिकारी को गिफ्ट किया बेशरम का पौधा, पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री को घेरा

इंदौर, अग्निपथ। एग्जाम के पेपर लीक होने के मामले में इंदौर में कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता इंदौर में शिक्षा विभाग ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के नाम पर शिक्षा विभाग के अधिकारी को बेशरम का पौधा गिफ्ट किया।
सोमवार दोपहर को कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल इंदौर के आंचलिक शिक्षा मंडल पर पहुंचे। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कांग्रेसी नेता यहां पहुंचे। इन पोस्टर पर स्लोगन के साथ ही शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की फोटो भी लगाई थी।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की वार्षिक परीक्षा के दौरान 13 दिन में 10 पेपर लीक हो चुके है। मगर शिक्षा मंत्री की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया और न ही पेपर लीक करने वालों पर कोई कड़ी कार्रवाई की गई। लाखों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा दिया है और शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव बेशर्म की तरह बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सरकार माफिया की सरकार है। आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, चाहे वो नौकरी की परीक्षा हो या कोई और परीक्षा हो।

इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आंचलिक अधिकारी को बेशर्म के पौधा गिफ्ट किया और उन्हें ये पौधा मंत्री तक भिजवाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान मुकेश यादव, अनूप शुक्ला, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा का अपहरण कर किया था दुष्कर्म, माँ-बेटे को सजा

Mon Mar 20 , 2023
उज्जैन,अग्निपथ। शादी का झांसा देकर एक युवक छात्रा को बरगलाकर ले गया और दुष्कर्म कर डाला था। वारदात में उसकी मां ने भी मदद की थी। करीब दो साल पहले भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में सोमवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने युवक को २० […]

Breaking News