इंदौर में जिंदा जला युवक:एक्टिवा सवार सर्विस रोड की नाली में जलता मिला

पुलिस और राहगीरों ने आग बुझाई पर बचा नहीं पाए, गाड़ी की चेचिस से होगी शिनाख्त

इंदौर। एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जिंदा जलने मौत हो गई। नेमावर ब्रिज के नीचे बनी नाली में युवक एक्टिवा के साथ जलता मिला। आग की लपटें देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कूटर सहित युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गाड़ी के चेचिस नंबर के आधार पर शिनाख्ती में लगी हुई है। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की रात पौने 12 बजे की है।

पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
थाना प्रभारी राजीव भदौरिया ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी थी कि नेमावर ब्रिज की सर्विस रोड के किनारे नाली में एक व्यक्ति स्कूटर के साथ जला रहा है। इस पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची लेागों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि एक्टिव चालक की नाली में फंसने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि कुछ दूर पर ब्लड के निशान हैं। जहां हादसा हुआ है वह नाली कवर्ड नहीं थी। मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी हाेगी।

खुड़ैल पुलिस के अनुसार जांच में सड़क किनारे रगड़ के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा है कि युवक हादसे का शिकार हुआ है। संभवत: हादसे में युवक रगड़ाते हुए स्कूटर के साथ नाली में जा गिरा और स्कूटर में ही फंस गया। रगड़ के कारण स्कूटर में आग लग गई और वह भी जल गया। शव का पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गाड़ी पूरी तरह से चल चुकी है, इसलिए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चेचिस नंबर को ट्रेस कर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि मौके पर खून के निशान भी मिले हैं, जिसकी जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन जिले में मास्क न पहनने वालों पर लगेगा 200 रुपए स्पॉट फाइन

Sat Mar 13 , 2021
सोमवार से अस्थाई जेल भेजा जाएगा उज्जैन। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के कारण तथा आसपास के जिलों में कोरोना के फैलाव के मद्देनजर उज्जैन जिले में मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों पर फिर से जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया […]