इंदौर में युवक की हत्या के पीछे भी सूदखोरों का हाथ

ujjain ke yuvak ki indore me hathya 13102021

उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार सुबह इंदौर में पोलो ग्राउंड बिजली कंपनी के ऑफिस के पास हुए उज्जैन निवासी युवक के मर्डर में पुलिस मेन एंगल कर्ज का ही मान रही है। शेयर मार्केट का काम करने वाले युवक के मोबाइल से ऐसी कई रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली हैं, जिनमें लेन-देन का जिक्र है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि घटना के 5 मिनट पहले ही पति से बात हुई थी। उनसे मामा का नंबर लिया था। कहा था कि आज उनका बर्थडे है, हम उन्हें बधाई तो दे दें।

पुलिस का मानना है कि घटना से पहले बदमाशों ने आकाश की रैकी की होगी। उन्हें पूरे रास्ते की जानकारी थी कि रोजाना आकाश पत्नी को छोडऩे किस रास्ते से आता-जाता था। सीसीटीवी कैमरे में कुछ सस्पेक्ट कैद हुए हैं, जिनकी गाडिय़ों पर नंबर नहीं हैं। परिवार वाले इस घटना के बाद किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाए। पुलिस अब मोबाइल में मिले कुछ मैसेजेस और परिवार व दोस्तों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की मानें तो आकाश ने उज्जैन में कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। करीब डेढ़ साल पहले वह उज्जैन से परिवार को छोडक़र इंदौर आ गया था। यहां शेयर मार्केट का काम करने लगा। पुलिस को आकाश के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें लेन-देन का जिक्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज गति से वाहन दौड़ाया तो खैर नहीं, इंटरसेप्टर वाहन से बनाए 18 चालान

Thu Oct 14 , 2021
1 किमी दूर से ही लेजर गन के जरिये पकड़ लेते हैं गाड़ी की स्पीड, वाहन में लगा है ब्रीद एनालाइजर भी उज्जैन, अग्निपथ। तेज वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के पास अब इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध है। पुलिस ने बीते 72 घंटों में ऐसे 18 लोगों […]

Breaking News