उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल कोर्स को एनबीए से मान्यता

उज्जैन: इंजीनियरिंग कॉलेज के खाली क्वार्टरों में खुला फॉर्म हाऊस और भैंस का तबेला

इंजीनियरिंग के 4 कोर्स आईआईटी के समकक्ष होंगे

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश के दो इंजीनियरिंग कॉलेज को नेशनल बोर्ड ऑर्फ एक्रिडेशन नई दिल्ली (एनबीए) से 4 कोर्स को वर्ष 2022-23 के लिए एक्रिडेशन मिला है। रीवा और उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रदेश के छात्र- छात्राओं को उच्च कोटि की तकनीकी शिक्षा मिलने की प्रामाणिकता प्राप्त हो गई है।

एनबीए से हाल में उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल पाठ्यक्रम, रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन कोर्स सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का एक्रिडेशन मिला है। रीवा और उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के इन पाठ्यक्रमों की शिक्षा को अब राष्ट्रीय स्तर के समकक्ष अन्य संस्थानों जैसे कि आईआईटीएस/ एनआईटीएस के समकक्ष माना जाएगा।
एनबीए की 8 सदस्यीय टीम ने इन महाविद्यालयों की ऑफलाइन और ऑनलाइन विजिट कर सभी संसाधनों, प्रयोगशालाओं, प्राध्यापकों की गुणवत्ता, पूर्व और वर्तमान छात्रों के फीडबैक केा जांचा।

इसके बाद राष्ट्रीय तकनीकी संस्थाओं की तर्ज पर विश्लेषण करते हुए रीवा और उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज को मान्यता दी है। इससे अब यहां यह कोर्स करने वाले छात्रों के लिए बड़ी कंपनी में रोजगार के नए अवसर मिलने लगेंगे। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने टीम को इस के लिए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांठगांठ: उज्जैन नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य सहित दो सिस्टर ट्यूटर निलंबित फर्जी अस्पतालों को दिलाई जीएनएम मान्यता

Fri Oct 1 , 2021
ग्वालियर के 9 नर्सिंग कॉलेजों ने जिन अस्पतालों की जानकारी दी थी उनके पंजीयन पहले ही हो चुके थे सस्पेंड उज्जैन, (प्रबोध पांडेय) अग्निपथ। ग्वालियर जिले में आर्थिक फायदे के चक्कर में नियमों को धता बताकर खुले नर्सिंग कॉलेजों पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग और […]
निलंबित, suspend, निलंबन