उज्जैन के व्यापारी से कोटा की कंपनी ने की साढ़े लाख की धोखाधड़ी, भेजेंगे नोटिस

बगैर सूचना के सौदे से कम भुगतान करने पर अमानत में ख्यानत का मामला, व्यापारी एकजुट

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के व्यापारी को कोटा (राजस्थान) की एक कंपनी ने धोखाधड़ी करते हुए साढ़े चार लाख रुपए का कम भुगतान किया है। इससे नाराज व्यापारी कंपनी को अमानत में ख्यानत का नोटिस भेज रहे हैं।

उज्जैन कृषि उपज मंडी में व्यापारी घनश्याम ने एक अक्टूबर को कोटा में गेहूं भेजा था। जो सौदा हुआ था, उज्जैन से गेहूं तय समय में यानी दो अक्टूबर को शाम पांच बजे तक कोटा में कंपनी के पास पहुंच जाना चाहिए था। परन्तु किसी कारण से गाडी शाम सात बजे पहुंची। जहां कंपनी ने उज्जैन के व्यापारी को बगैर सूचना दिए गाडी खाली कराई और साढ़े चार लाख रुपए कम अकाउंट में भेज दिए। इस पर व्यापारी ने पैसे कम भेजने पर आपत्ति लेते हुए जानकारी ली तो कंपनी के अधिकारियों ने कहा, वे लेट अनाज पहुंचने पर पैसे काटकर भुगतान कर देते हैं।

इस पर व्यापारी घनश्याम का कहना है कि जब सौदा हुआ था। उस समय जो रेट था, उन्हें उसी के मुताबिक पैसों को भुगतान किया जाना चाहिए था। बाजार में रेट कम होने पर कम रेट का भुगतान कंपनी को करना था तो पहले उनसे चर्चा करनी थी। ताकि सौदा उनसे पटता तो वे गाड़ी खाली कराने की परमिशन देते वर्ना कंपनी को अपना माल नहीं देते। कंपनी ने प्रति क्विंटल 1500 कम देकर बगैर अनुमति के उनकी गाड़ी खाली कराई है, यह अमानत में ख्यानत का मामला है। कंपनी को इसका नोटिस भेजा जा रहा है।

मामले में अनाज तिलहन संघ करेगा मदद

इधर इस मामले में व्यापार का मामला होने पर अब अनाज तिलहन संघ व्यापारी के पक्ष में खड़ा होगा। अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल का कहना है कि कंपनियां मनमर्जी से कुछ भी नियम बना लेती हैं। इसके बाद व्यापारी को परेशान करती है। इस मामले में भी यही हुआ है। अनाज तिलहन संघ व्यापारी के साथ है और उसका पूरा भुगतान कराएगा।

शुक्रवार को मंडी में आई 17 हजार सोयाबीन की बोरियों

बताया जाता है कि सीजन शुरू होने के साथ ही मंडी में 12 से 15 हजार बोरियों की आवक होने लगी है। शुक्रवार को सोयाबीन की 17271 बोरियां अधिकतम 5780 में माडल रेट 5325 के मुकाबले बिकी। लोकवन गेहूं की 1305 बोरियां आई,जो माडल रेट 2038 के मुकाबले 2333 में बिकी। गेहू पोषक की 291 अधिकतम 2302, सरबती 50 बोरियां अधिकतम 2135, पूर्णा 175 बोरियां अधिकतम 2080 के रेट में बिकी। कुल 19892 बोरियों की आवक हुई। अब नीलामी के लिए मंडी में अतिरिक्त कर्मचारियों की जररूत पड़ेगी। आवक तेजी से और सटीक हो इसके लिए मंडी में नीलामी की व्यवस्था को दुरुस्त बनाना होगा।

सोमवार को मंडी के तीन प्रांगण में सोयाबीन की खरीदी साढ़े 9 बजे से होगी

उज्जैन कृषि उपज मंडी में पहली बार सोमवार को खरीदी और बिक्री का समय सुबह साढ़े 9 बजे होने जा रहा है। यानी मंडी में सुबह साढ़े नौ बजे से सोयाबीन की नीलामी होने लगेगी। इसके लिए ट्राली वाले किसानों के लिए प्रांगण में खरीदी सुबह साढ़े 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसके बाद से 2 साढ़े पांच बजे तक खरीदी होगी। वहीं टेंपो,मैजिक और मेटाडोर से सोयाबीन लाने वालों के लिए नीलामी का समय 10 बजे से 12 और 2 से साढ़े पांच, वहीं खेरची में खरीदी का समय 10 से 12 और 2 बजे से जब तक सभी किसानों की सोयाबीन की नीलामी नहीं हो जाती, तब तक खरीदी होती रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए अनाज तिलहन संघ के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि यह समय सभी व्यापारी और मंडी समिति के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति से तय हुआ है। उन्होंने बताया कि हम मंडी में जीरो टालरेंस की योजना पर पहले दिन से काम कर रहे हैं। इसके तहत जिस दिन मंडी में किसान उपज लेकर आए, उसी दिन उसकी उपज का तौल हो जाए। जिस दिन किसान की उपज का तौल हो, उसी दिन उपज का भुगतान मिल जाए और हर किसान की उपज का सही तौल हो। वैसे अगले दो दिन खरीदी बंद रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संयुक्त मोर्चे का जंगी प्रदर्शन, मांगों को लेकर की कलेक्टर कार्यालय पर नारेबाजी

Fri Oct 8 , 2021
कर्मचारियों की चेतावनी निराकरण नहीं हुआ तो 22 को भोपाल में जंगी प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के सभी मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा चलाये जा रहे चरणबध्द आंदोलन के दूसरे चरण में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पर जिले के हजारों अधिकारी एवं कर्मचारी व शिक्षकों ने सात सूत्रीय […]
karmchari andolan

Breaking News