उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव आज, 1284 सदस्य करेंगे मतदान

मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगाह, 20 टेबल लगाई है मतदान करने वाले सदस्यों के लिए

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव आज होंगे। इसकी सभी तैयारियां की जा चुकी है।

चुनाव अधिकारी निलेश योगी और विकास कपूर ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में सच्चाई का पता लग सके। मतगणना कैंटीन में होगी। इसके सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।

चुनाव में 1284 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान का अधिकार 1291 सदस्यों को है। परन्तु 17 सदस्यों के दिवगंत हो गए हैं। चुनाव में तीन अध्यक्ष समेत 17 पदाधिकारियों के लिए मतदान होगा।

14 में 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे

11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चयन किया गया है। कार्यकारिणी के लिए अपेक्षा शुक्ला, चंदन कुमार गेरा, जगदीश मालवीय, जयगोविंद व्यास, कमलेश प्रसाद, मुकेशचंद्र यादव, प्रेमनारायण सोलंकी, राजेश सिंह राणा, राजेश व्यास, राजकिशोर शर्मा, सागर शर्मा, संगीता जादौन, संजीव झाला, विनोद शर्मा चुनाव मैदान में हैं।

दो पूर्व अध्यक्ष समेत तीन दावेदार

बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन दावेदार अशोक यादव, रविंद्र त्रिवेदी और अनिल माथुर मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अजय शंकर तिवारी, नितिन जोशी, प्रमोद कुमार शर्मा, तपेश पाठक, सह सचिव पद (अधिवक्ता कल्याण ) के लिए अरविंद शर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय आंजना, सह सचिव (पुस्तकालय) हेमंत वाडिया, मुकेश उपाध्याय, नटवर कुमार राठौर, प्रदीप देवतवाल, सचिव पद के लिए गौरव शर्मा, लखनराम जाधव, महेंद्र सोलंकी, प्रकाश चौबे, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुशवाह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी पर पौधे रोपे

Sun Sep 26 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नवग्रह शनि मंदिर त्रिवेणी पर 9 त्रिवेणी 9 पंचवटी सहित 51 पौधे रोपे गए। आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज नगर उज्जैन तथा महिला इकाई उज्जैन एवं वसुंधरा हरियाली महोत्सव समिति द्वारा किया गया था। इसमें विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन कुलपति अखिलेश पांडे, सत्येंद्र कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक उज्जैन तथा […]
Brahaman samaj plantation ujjain