उज्जैन में एसएसपी ने डिफेंस एकडमी संचालकों के साथ बैठक की,कहा गुमराह न हो युवा

उज्जैन,अग्निपथ। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध के चलते स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई। इस संबंध में शुक्रवार को एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने शहरके डिफेंस एकेडमी संचालकों की बैठक ली। चेताया कि विद्यार्थियों बहकावे में गलत कदम उठाकर जीवन बर्बाद न करे।

सर्वविदित है केंद्र सरकार ने छह साल के लिए युवाओं की सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है। अग्निवीर बनाकर अल्प समय के लिए सेना में नियुक्ती के विरोध में देश में कई जगह उग्र प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को तीन बत्ती चौराहे पर भी कुछ युवक ने योजना का विरोध किया था। इस प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को एसएसपी शुक्ल ने शहर के डिफेंस एकेडमी के संचालकों के साथ बैठक की।

एकेडमी और विद्याथियों की संख्या की जानकारी लेकर चर्चा की कि वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को समझाए कि वह किसी के बहकावे में आकर ऐसा प्रदर्शन न करे जिससे उनका कैरियर बर्बाद हो जाए।

30 एकेडमी में 3 हजार युवा

आईबीएस डिफेंस एकेडमी के गौरव तोमर ने बताया कि शहर में करीब 30 एकेडमी में 3 हजार युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे है। अग्निपथ योजना के कारण सालों से मेहनत कर रहे और पूर्व में परीक्षा दे चुके युवकों में आक्रोश है। हालांकि तीन बत्ती पर युवकों द्वारा आंदोलन का पता चलने पर उन्हें समझाईश दी गई और विरोध के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
एसएपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने बताया कि कोचिंग संचालकों की बैठक लेकर उन्हें समझाईश दी कि सेना व अन्य नौकरियों की तैयारी कर रहे युवा किसी के बहकावे में आकर गलत कदम न उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने जारी किए बचे हुए 5 नाम, लोकशक्ति के बाहर हंगामा

Fri Jun 17 , 2022
वार्ड नंबर 29 में सबसे ज्यादा विरोध, अनारक्षित वार्डो से भी आरक्षण वाले प्रत्याशी उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता पार्टी ने उज्जैन शहर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के बचे हुए 5 नाम भी घोषित कर दिए है। गुरूवार रात को पार्टी ने 49 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे और 5 […]