उज्जैन से काशी के लिए अब सप्ताह में तीन दिन ट्रेन

Mahakal Kashi Train

महाकाल एक्सप्रेस का परिचालन फिर हुआ शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना संक्रमण के पहले लॉक डाउन से बंद की गई वाराणसी (काशी) से उज्जैन होते हुए इंदौर के बीच संचालित होने वाली महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे ने संचालन फिर से शुरू कर दिया है। महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और उज्जैन से इंदौर के बीच इसे फतेहाबाद रेलवे ट्रेक से चलाया जाएगा।

यह ट्रेन जब शुरू की गई थी तब इसे इंडियन रेलवे केटिरिंग एंड टूरिज्म सर्विस(आईआरसीटीसी) के माध्यम से निजी कंपनी के जरिए चलाया जा रहा था। अब रेलवे ही इसका संचालन करेगी।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 16 नवंबर से महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रेग्यूलर कर दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते वाराणसी पहुंचेगी व सप्ताह में एक दिन इसे प्रयागराज के रास्ते चलाया जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के मुताबिक फतेहाबाद-उज्जैन रेलवे ट्रेक पर अब मेमू के अलावा महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है। भविष्य में इस रूट पर यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव है।

काशी से महाकाल के बीच सप्ताह में तीन दिन

  • गाड़ी संख्या 82401 वाराणसी-इंदौर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 16 नवंबर से वाराणसी से प्रति मंगलवार व गुरुवार को दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन प्रति बुधवार व शुक्रवार सुबह 7.05 बजे उज्जैन और 9.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 82402 द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 17 नवंबर से इंदौर से शुरू होगी। यह ट्रेन प्रति बुधवार और शुक्रवार सुबह 10.15 बजे इंदौर से चलकर 11.15 बजे उज्जैन और प्रति गुरूवार व शनिवार को सुबह 5 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।
    द्य दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर व उज्जैन स्टेशन पर ठहरेगी।
  • इसी तरह गाड़ी संख्या 82403 वाराणसी से 21 नवंबर से प्रति रविवार दोपहर 3.15 बजे चलकर सोमवार सुबह 7.05 बजे उज्जैन और सुबह 9.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • 82404 इंदौर से 22 नवंबर से प्रति सोमवार सुबह 10.05 बजे चलकर सुबह 11.15 बजे उज्जैन और प्रति मंगलवार को सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
    द्य दोनों दिशाओं में यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर और उज्जैन स्टेशन पर ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल पार्क में अव्यवस्थाओं की अनुभूति

Tue Nov 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। अटल अनुभूति उद्यान में इन दिनों अव्यवस्थाओं की अनुभूति हो रही है। यहां जनसुविधा के लिए लगे उपकरण अब परेशानी का सबब बने हुए हैं। मप्र.काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कोठी रोड स्थित अटल अनुभूति उद्यान जो कि भारत सरकार की सिपड़ा योजनान्तर्गत […]
Atal Anubhuti park

Breaking News