उफ ये गर्मी: दिन का तापमान बढक़र 44.5 डिग्री पर पहुंचा

बादल तो छा रहे, तापमान में नहीं आ रही कमी

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश सहित उज्जैन शहर में भी गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गुुरुवार को दिन का पारा 44 डिग्री पार कर 45 को छूने को आतुर दिखाई दिया। हालांकि मौसम विभाग ने इन दिनों बादलों के छाने और गर्मी में कमी की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि तूफान असीन दक्षिण की ओर निकल गया। मैदानी इलाका होने और राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण उज्जैन का मौसम गुरुवार को बेहद गर्म रहा।

मौसम विभाग ने 12 से लेकर 14 मई तक आसमान में बादल छाने और तापमान में कमी आने का संकेत दिया था, लेकिन बंगाल से उठे तूफान असीन इसके उलट दक्षिण की ओर प्रस्थान कर गया। जिसके चलते 16 से 17 प्रदेशों में बारिश और तापमान में कमी की संभावना तो व्यक्त की गई लेकिन उज्जैन शहर वैसे ही गर्मी से जलता रहा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान विगत दिवस की अपेक्षा 43.7 डिग्री से बढक़र 44.5 डिग्री पर पहुंच गया।

दिन में लू के थपेड़े 4 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलते रहे। घर से बाहर निकलने पर लोगों को इनसे सामना करना पड़ रहा था। कई लोग इस डर से अपने घरों से बाहर नहीं निकले कि कहीं उनको लू न लग जाए। कूलर, एसी पंखे के सामने किसी तरह से लोगों ने अपना दिन व्यतीत किया।

रात का न्यूनतम पारा भी बढ़ा

दिन तो दिन अब रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार गुरुवार दरमियानी रात का तापमान 23.8 डिग्री से बढक़र 26.5 डिग्री पर पहुंच गया। रात को भी लोगों ने किसी तरह से करवट बदल कर गुजारी। पंखे तो इस समय पूरी तरह से फेल हो गए हैं। दिन और देररात तक पंखे गर्म हवा का प्रवाह कर रहे हैं।

मुंह पर स्कार्फ या दुपट्टा

दिन में जो लोग अपने आवश्यक कामों से बाहर निकल रहे हैं, वे अपने मुंह पर स्कार्फ या दुपट्टा बांधकर निकल रहे हैं। लू के थपेड़े इन दिनों असहनीय हो रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा नहीं लगाओ तो आंखों पर लू का प्रहार हो रहा है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि शीघ्र ही नवतपे के बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पद का दुरुपयोग: महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा कंपनी में ‘अपनों’ की भर्ती

Thu May 12 , 2022
एसओ ने साले को लगाया नौकरी पर, बिना प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के कर रहे नौकरी उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अपनों-अपनों को दे …वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा का ठेका संभालने वाली केएसएस कंपनी के एसओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने […]