एमडीआरटी की पात्रता मिलने पर नागदा की विनिता गुप्ता अमेरिका में होंगी सम्मानित

नागदा, अग्निपथ। विश्वस्तरीय क्लब सदस्य एमडीआरटी की पात्रता मिलने पर एलआईसी की सुपरवाइस अभिकर्ता विनिता गुप्ता का अमेरिका में सम्मान किया जाएगा। विनिता ने एलआईसी को सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय दिया है। इस आधार पर उन्हें एमडीआरटी की पात्रता हासिल की है।

विश्व के 280 देशों के एमडीआरटी में नगर को गौरवान्वित करने वाली विनिता की इस उपलब्धि पर एलआईसी की स्थानीय शाखा ने गुरुवार प्रात: 11.30 बजे उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नागदा शाखा के शाखा प्रबंधक प्रवीण व्यास ने गुप्ता को प्रथम एमडीआरटी बनने पर असीम शुभकामनाएँ दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिये और सफलता हासिल करे ऐसा भाव व्यक्त किया।

सहायक शाखा प्रबंधक गोपाल मीणा, प्रशासनिक अधिकारी हीरालाल मरमट, श्रीमती संतोष पुरोहित आदि उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्यामा जैन, दिशा शर्मा, विनोद जैन, श्यामलाल साहू, सुभाष खटोड़, भगवानदास, रेमण्ड पीटर, दीपक वर्मा, रवि इंगले, तेजपाल चौधरी, कृष्णा घाटगे सहित कई कर्मचारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि विनिता मुख्य जीवन बीमा सलाहकार ब्रजमोहन गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन से यह उपलब्धि पायी है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र जैन, कैलाश त्रिवेदी, सचिव जयप्रकाश साहनी, राधेश्याम नंदेड़ा (उन्हेल), भरत चौहान, सुनील जैन, जगदीशचन्द्र पोरवाल (मोदी), अमितरंजन शाह, किशोर चौहान, रामप्रकाश मिश्रा, सुमनलता शर्मा, श्रीमती नीरज भदौरिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनाउंसर बनी एसडीएम - रोको टोको अभियान की कमान सम्हाली

Thu Dec 9 , 2021
अमीक्रोन खतरे की आहट के चलते मास्क पहनने की दी हिदायत बडऩगर, अग्निपथ। सुरक्षा साधनों, उपचार व वैक्सीनेशन के सहारे लडाई लडक़र कोरोना की पहली व दूसरी लहर को मात दी है। किन्तु कोरोना है कि नये-नये वेरियंट के रूप में सामने आ रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को […]
Badnagar SDM Announcment 09122021

Breaking News