कार्रवाई के नाम पर हो रही है खानापूर्ति जगह-जगह बिक रही है अवैध शराब

पेटलावद, बुरहानुद्दीन बोहरा। नगर सहित ग्रामीण अंचल में इन दिनों जगह 9जगह अवैध शराब बिक रही है । प्रदेश में पिछले कुछ माह पूर्व जहरीली शराब की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी थी जिसके बाद से पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जोर शोर से शुरू की थी।

यहां पर भी पुलिस ने अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की थी। लेकिन यहां पर प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा कार्यवाही के नाम पर महुवे से बनी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई और खानापूर्ति हेतु कुछ अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। लेकिन नगर सहित ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर आज भी बेखौफ अवैध रूप से शराब विक्रय हो रही है । जिससे तो यही लगता है कि पुलिस की कथनी और करनी में कितना अंतर है ।

पुलिस भलीभांति जानती है कि कहां पर और किसके द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की जारी है लेकिन अवैध आर्थिक कमाई के कारण अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों को नजर अंदाज किया जा रहा है । केवल और केवल कार्यवाही के नाम पर इन जिम्मेदारों द्वारा खानापूर्ति की जाती है । वैध शराब दुकानों के तो खुलने और बन्द होने का समय निर्धारित है किन्तु इन अवैध शराब दुकानों का खुलने और बन्द होने का कोई समय भी नहीं है ।

हर समय अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के यहां से आसानी से शराब मिल जाती है।यहां तक कि इनके यहां बैठकर शराब पीने का भी इंतजाम रहता है। फिर भी कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले कई लोग अक्सर बच जाते है और उनके यहां काम करने वालों के खिलाफ प्रकरण बनाए जाते है। सूत्रों की माने तो यह सारा खेल महीना बंदी के कारण खेला जा रहा है।

नगर में तो ऐसे स्थानों पर भी अवैध रूप से शराब विक्रय की जा रही है जहां से दिन रात जिम्मेदार कई बार निकलते है।जिससे यह अंदाजा तो आसानी से लगाया जा सकता है की यह सारा खेल महीना बंदी के कारण ही खेला जा रहा है। खुलेआम जगह9जगह बिक रही अवैध शराब के कारण युवाओं पर भी गलत असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद सिंधिया की मांग पर: महाकाल मंदिर के लिए केंद्रीय आम बजट में 75 करोड़ मंजूर

Tue Feb 2 , 2021
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग से 75 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सोमवार को पेश हुए केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की गई है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिख कर राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। उज्जैन […]