कालिदास समारोह में बैतूल के कलाकार की मूर्ति प्रथम

Kalidas samroh 2021 Purskrat drawing

उड़ीसा, राजस्थान, बंगाल के चित्रकारों को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में होने जा रहे कालिदास समारोह में लगने वाली चित्र व मूर्तिकला प्रदर्शनी 15 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कालिदास अकादमी की ओर से इस बार महाकवि कालिदास की रचना अभिज्ञानशांकुतलम् विषय पर रचनाएं आमंत्रित की गई थी।

कालिदास अकादमी के निदेशक डॉ. संतोष पंड्या ने बताया कि मूर्तिकला में इस बार प्रदेश के बैतूल के कलाकार बलदेव वाघमारे को पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बालक भारत विषय पर धातु की मूर्ति तैयार की है।

Kalidas samroh 2021 Purskrat drawing 1
हावड़ा के स्यान चंद्र की कृति प्रेम पत्र।

इसके अलावा चित्रकला पुरस्कार के लिए पुरी (ओडिशा) के विप्रचरण मुदुली की कृति संपूर्ण अभिज्ञानशाकुंतलम, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के स्यान चंद्र की कृति प्रेम पत्र, जयपुर (राजस्थान) की डॉ. शकुंतला महावर की कृति संपूर्ण अभिज्ञानशाकुंतलम् और जयपुर के ही देवेंद्र शर्मा की कृति प्रियंवदा एवं दुष्यंत संवाद का चयन किया गया है। सभी कलाकारों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी रचनाओं को प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

गढक़ालिका मंदिर पर आज वागर्चन किया जायेगा

अखिल भारतीय कालिदास समारोह के क्रम में महाकवि की आराध्या गढक़ालिका देवी का पूजन एवं स्तोत्र पाठ शनिवार को प्रात: 10 बजे गढक़ालिका मंदिर पर होगा। संत सुंदरदास सेवा संस्थान तथा युग निर्माण समिति उज्जैन के सहकार से आयोजित इस कार्यक्रम में विक्रम विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा, महाकालेश्वर वैदिक विवि के आचार्य डॉ.पीयूष त्रिपाठी, डॉ.रमेश शुक्ल, महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि के विभागाध्यक्ष डॉ.तुलसीदास परौहा, मोहन खंडेलवाल, विनोद काबरा, कालिदास संस्कृत अकादमी के डॉ.सन्तोष पण्ड्या, डॉ.योगेश्वरी फिरोजिया, अनिल बारोड आदि सम्मिलित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपराध भारी पड़े: दो बदमाशों के मकान पर चली जेसीबी

Fri Nov 12 , 2021
तड़ीपार के परिजनों ने किया विरोध, पुलिस की सख्ती देख हटाना पड़ा सामान उज्जैन,अग्निपथ। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने उनके मकान ढहाने की मुहिम फिर शुरू कर दी। अभियान के चलते शुक्रवार को दो बदमाशों के घरोंदों को जमींदोज किए गए। इस दौरान कंचनपुरा में तड़ीपार […]

Breaking News