किसान संगठनों की आज दोपहर दो बजे बैठक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी लाइन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली की कई सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 32वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं है। सरकार के वार्ता के नए प्रस्ताव पर किसान संगठन आज फैसला ले सकते हैं। किसान संगठनों ने शुक्रवार को भी इस पर विचार किया था। सरकार को उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में किसानों के साथ बातचीत शुरू हो सकती है।

किसान लगातार कर रहे नारेबाजी
दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यूपी गेट पर बने लिंक रोड को भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है। किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों के रास्ता बंद करने से ट्रैफिक का संचालन यूपी गेट पर पूरी तरह रुक गया है।

कानून निरस्त होते ही लौट जाएंगे घर: किसान

बुराड़ी स्थित समागम मैदान में प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने कहा कि आज किसानों का विरोध शुरू हुए एक महीना पूरा हो गया है। सरकार को तीनों कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए। जैसे ही कानून वापस लिए जाते हैं, हम अपने घरों को लौट जाएंगे।

15 हजार किसान पहुंचेंगे दिल्ली बॉर्डर


आज पंजाब से 15 हजार किसानों का समूह दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचेगा। सभी किसान नए कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए दिल्ली बॉर्डर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांदा में संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे

Sat Dec 26 , 2020
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को संदिग्ध हालात में कच्चे घर में लगी आग में मां व तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव के लोगों की मानें तो अलाव की चिंगारी से आग लगने की […]