कुक्षी में धर्म परिवर्तन कराने पर हंगामा; एक युवक को किया गिरफ्तार

जनजाति समाज के लोगो को पैसों का लालच देकर बदलवाया जा रहा धर्म; हिंदू देवी-देवताओं के फोटो कुएं में फकिवांए

धार, अग्निपथ। जिले के कुक्षी के ग्राम रोज में ईसाई धर्म अपनाने के दवाब बनाने और जनजाति समाज के लोगो को एकत्रित कर प्रार्थना कराने पर कुक्षी पुलिस ने एक युवक पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार को ग्राम रोज में ईसाई धर्म का प्रचार करने की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने कुक्षी थाना प्रभारी को युवक पर कार्रवाई के लिए एक आवेदन भी दिया था।

जानकारी के अनुसार कुक्षी का ग्राम रोज आदिवासी बाहुल्य गांव है, जहां दिनेश पिता थावरिया मण्डलोई निवासी चौगडियापुरा ने कुछ दिनों पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था, दिनेश आए दिन गांव में भ्रमण कर डीजें पर ईसाई धर्म का प्रचार करता और ग्रामीणों को एकत्रित कर ईसाई धर्म के फायदे गिनवा रहा था। दो दिन पूर्व भी दिनेश ने गांव के कुछ आदिवासी परिवारों से हिंदू धर्म के देवी देवताओं के फोटो को कुएं में फकिवा दिया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो बडी संख्या में आदिवासी ग्रामीण एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने कुक्षी थाना प्रभारी को दनिेश के खिलाफ एक शिकायती आवदेन भी दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें हिंदू धर्म छोडक़र ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया जा रहा है। ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना करके हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते है। ईलाज के नाम पर पैसों का लालच दिया जा रहा है। ईसाई धर्म अपनाने पर महिने से सैलरी का पैकेज बनाए जाते है, दूसरे धर्म के लोगो को ईसाई धर्म से जोडने पर बड़ी रकम ऑफर की जा रही है।

पुलिस ने विक्रम पिता बाऊ टेगौर निवासी रोजा चौगडियापुरा की रिपोर्ट पर दिनेश मंडलोई को गिरफ्तार कर उस पर 3, 4 मप्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस संबंध में टीआइ ब्रजेश मालवीय ने बताया धर्म परिवर्तन के मामले में दिनेश मंडलोई पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो: उज्जैन नगर की नई कार्यकारिणी देर रात घोषित

Tue Feb 14 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की (भाजयुमो) उज्जैन नगर इकाई की नई कार्यकारिणी सोमवार देर रात घोषित हो गई। करीब 5 महीने से नगर कार्यकारिणी का गठन अटका पड़ा था। मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह कुशवाह ने नगर‌ इकाई के साथ उज्जैन नगर क्षेत्र के 9 मंडलों में भी […]