कोट मोहल्ले में तीन गैस टंकी फटी, दो दुकान क्षतिग्रस्त, पांच घायल

ujjain Tanki blast

कटर की चिंगारी से लगी आग, 10 टंकी जब्त

उज्जैन,अग्निपथ। कोट मोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार को लापरवाही के कारण तीन गैस की टंकी फट गई। घटना में मकान,दो दुकान छतिग्रस्त होने के साथ पांच लोग घायल हो गए। बावजूद यहा करीब 10 टंकियों के बचने से बड़ा हादसा टल गया। घटना कटर की चिंगारी उडऩे से हुई है। महाकाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कोट मोहल्ले स्थित महाकाल घाटी मार्ग निवासी फिरदौस पिता मुंशी खा (30)घर से ही गैस की टंकी का धंधा करता है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे कमरे में रखी तीन गैस की टंकी में विस्फोट हो गया। नतीजतन मकान और दो दुकान की दीवारे ध्वस्त हो गई। सूचना मिलते ही टीआई मुनेंद्र गौतम,एसआई बीएस मंडलोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल फिरदौस,पंचर की दुकान संचालक सरफराज पिता रशीद खान (45)उसका पुत्र शेजान (18) शेख पिता अब्दूल रफीक (28)नाजिर अली पिता जाकिर (27) को जिला अस्पताल पहुंचाया और मौके से 10 टंकी जब्त कर जांच शुरू कर दी।

चिंगारी से हुआ विस्फोट

पुलिस को पता चला है कि कमरे में व्यवसायिक व घरेलू उपयोग की 15 टंकी रखी थी। बावजूद यहा इलेक्ट्रीक कटर से लकड़ी काटी जा रही थी। कटर की चिंगारी से कचरा ने आग पकड़ ली और वह टंकी तक पहुंचने से विस्फोट हो गया। पुलिस के अनुसार मकान फिरदौस उसके भाई राजू व मंजूर का है। अगले हिस्से में स्थित एक दुकान में नासिर अली ड्रायफ्रूट की और दूसरी में सरफराज पंचर की दुकान चलाता है। विस्फोट से दोनों की दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई।

गैस की टंकियां फटने से हुए हादसे में पांच लोग घायल हुए है। मौके से 10 टंकी जब्त कर मामले में जांच की जा रही है।

– मुनेंद्र गौतम,टीआई महाकाल थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो वाहन चोर पकड़ाए,10 गाड़ी जब्त, जेल भेजा

Thu May 19 , 2022
सात हजार में बेच देते थे 80 हजार की बाइक उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल पुलिस ने दो युवकों को पकडक़र उनसे चोरी किए 10 वाहन जब्त किए हैं। आरोपी सडक़ पर खड़े वाहन का लॉक मास्टर-की से खोलकर चुराते और 5-7 हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद […]

Breaking News