कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी, वैक्सीन से पहले बच्चों के लिए बाल रक्षा किट ला रही है सरकार

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाओं के बीच ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) ने 16 साल तक की आयु के बच्चों के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा ‘बाल रक्षा किट’ तैयार की है। एआईआईए आयुष मंत्रालय के अधीन है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि यह किट बच्चों को कोरोना संक्रमण से लड़ने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि इस किट में तुलसी, गिलोय, दालचीनी, मुलैठी और सूखे अंगूर से तैयार सीरप, जिसमें बेहतरीन औषधीय गुण हैं, के अलावा अणु तेल, सितोपलादि और च्यवनप्राश शामिल है, जिनके लगातार उपभोग से बच्चों में इम्युनिटी का स्तर मजबूत होता है।

अधिकारियों ने बताया कि आयुष मंत्रालय की सख्त गाइडलाइंस के तहत किट तैयार किया गया है। उत्तराखंड में प्लांट वाले सरकारी उपक्रम इंडियन मेडिसीन फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएमपीसीएल) की ओर से इसका उत्पादन किया गया है।

2 नवंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एआईआईए की ओर से 10 हजार मुफ्त किट बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि भारत में अभी बच्चों के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बाल सुरक्षा किट का निर्माण बेहद अहम है।

एआईआईए की निदेशक डॉ तनुजा नेसारी ने कहा कि बच्चों को अक्सर काढ़े और गोलियां लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, ”चूंकि काढ़ा कड़वा होता है और बच्चों के लिए यह पीनी मुश्किल होता है, काढ़े का एक सीरप बनाया गया है, जिसमें कुछ और दवाएं मिलाई गईं हैं, जो सर्दी खांसी से बचाने वाली हैं।”

नेसारी ने कहा, ”किट के साथ सुवर्णप्राशन (स्वर्ण पराशन) भी 5 हजार बच्चों को मुफ्त दी जाएगी। इसके लिए हमने दिल्ली के स्कूलों से पहले ही संपर्क कर लिया है। स्वर्णा पराशन बच्चों के स्वास्थ्य को बेतर बनाने में मदद करता है। एआईआई ने स्वास्थ्य रक्षा किट , आरोग्य रक्षा किट, और आयु रक्षा किट भी तैयार की थी, जो काफी लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कानपुर में 256 लोग करोड़पति, कोई बेचता है पान, कोई बेचता है समोसा और कोई है कबाड़ी

Thu Sep 30 , 2021
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर के आयकर विभाग द्वारा किए गए एक चौंकाने वाले खुलासे में सड़क किनारे पान, नाश्ता, समोसा और चाट जैसे खाने-पीने की चीजें बेचने वाले लगभग 256 लोग करोड़पति पाए गए हैं। इसके अलावा कूड़ा बीनने वाले के रूप में काम करने वाले कई लोगों […]

Breaking News