खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दो नमकीन फैक्ट्री पर कार्रवाई

45 लीटर खराब जला हुआ पाम ऑइल पाया गया, सेव, मिर्च पाउडर और बेसन के सैम्पल लिए

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में मिलावटियों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्रवाई सतत जारी है। मिलावटियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई कर सेंपल लिए जा रहे हैं। जिसको जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।

शनिवार को शहर की नामी दो नमकीन की दुकानों पर कार्रवाई की गई। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दो नमकीन फैक्टरी पर आकस्मिक जांच की। टीम ने बापूनगर स्थित अंजुश्री के नमकीन पर जांच की। जहां पर्याप्त साफ सफाई नहीं पाई गई और मेडिकल व पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया। यहां नमकीन जमीन पर रखा होना पाया गया तथा लगभग 45 लीटर खराब जला हुआ पाम ऑइल को रुको एजेंसी को देने के लिए निर्देश दिए गए।

इन अनियमितताओं पर विभाग द्वारा सम्बन्धित को नोटिस जारी किया गया और नमकीन, पाम ऑइल व आटा के सैंपल लिये गए। इसी प्रकार टीम ने आगर रोड स्थित रतलामी के नमकीन पर जांच कर सेव, मिर्च पाउडर और बेसन के सैम्पल लिए गए।

उपरोक्त सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट उपरांत नियमानुसार कार्रवाई करने बात विभाग कह रहा है। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वामी, बसंत दत्त शर्मा, बीएस देवलिया एवं नमूना सहायक सलीम खान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज बारिश के साथ कडक़ड़ा कर दो जगह बिजली गिरी

Sat Sep 25 , 2021
रुनिजा(बडऩगर),अग्निपथ। गणेशोत्सव से चालू हुआ बारिश का दौर भादो मास में श्राद्ध पक्ष में भी निरन्तर जारी है। बारिश से एक ओर फसलो को नुकसान हो रहा तो खेतो में लगे ट्यूबवेल अपने आप पानी उगल रहे है। 24 सितम्बर को भी रुनिजा क्षेत्र में तीन बजे से बिजली की […]