गुजरात के नए सीएम बने भूपेंद्र पटेल, शपथ समारोह में 4 मुख्यमंत्रियों संग पहुंचे अमित शाह

अहमदाबाद। पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम पद तक का सफर तय करने वाले भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ले ली। वह प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री होंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें गुजराती भाषा में शपथ दिलाई। उन्होंने अकेले ही शपथ ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री कनार्टक के बासवराज बोम्मई, मध्य प्रदेश के शिवराज चौहान, गोवा के प्रमोद सावंत तथा हरियाणा के मनोहरलाल खट्टर भी इस मौके पर मौजूद थे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, भूपेंद्र यादव, नरेंद्र तोमर, दर्शना बेन जरदोश समेत पार्टी के कई अन्य केंद्रीय नेता, प्रदेश के विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

नितिन पटेल पर सभी की निगाहें थीं क्योंकि वह कल शाम को राजभवन नहीं पहुंचे और उनकी नाराजगी की अटकलें लगाई जा रही थीं। भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नितिन पटेल के घर जाकर उनका आशीवार्द लिया था। ‘दादा’ के उपनाम से मशहूर और पेशे से बिल्डर पटेल ने कल शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इस मौक़े पर केंद्रीय निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी (दोनो केंद्रीय मंत्री) तथा पाटीर् के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई पूर्व मंत्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागत प्रशासक धाकड़ ने संभाला कामकाज

Tue Sep 14 , 2021
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति : मंदिर में लेखा प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं नये प्रशासक बारकोड कांड की जांच में अब आएगी गति, कहा- सुलभ दर्शन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता उज्जैन, अग्निपथ। मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक पद पर नगर निगम के वित्त अधिकारी गणेश […]