गुरुकुलम स्कूल गोंदिया में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुकुलम स्कूल गोंदिया द्वारा उच्च शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालको का सम्मान किया जाकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार दीया जाना उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाएगा।

प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा श्रेष्ठ शिक्षण के साथ जैविक खेती के बारे में अभी से जानकारी देना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय बच्चों में संस्कार का जो बीज बोल रहा है वह आने वाले समय में संस्कारों का वट वृक्ष बनेगा जिसका लाभ एक नए वातावरण का निर्माण करेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित गोंदिया सरपंच प्रतिनिधि श्री पदम सिंह चौधरी विद्यालय द्वारा दी जा रही शिक्षा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल सोनिया चंदेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह चंदेल ने किया। व्यवस्था प्रभारी सुजीत कुमारिया का विशेष योगदान रहा।

इनका किया सम्मान

सभी अतिथियों द्वारा श्रेष्ठ शिक्षण, फैंसी ड्रेस, हिंदी, अंग्रेजी, राइटिंग, कंपटीशन, डेकोरेशन एवं खेल गतिविधियों में पुरस्कार वितरित किये गये। विद्यार्थी रुद्राक्ष परमार, तेजपाल सेन, अवियांशी जलोदिया, अवनी शर्मा, वंशिका चौकसे, राज मकवाना, नेहा चांदना, रिद्धिमा मांवरी, रोहित चौधरी, वैभव दुबे, सोनू परमार, अनुष्का राठौर, मुस्कान राठौर, भूमिका सेठ, ऋषभ पटेल, राधिका चौधरी, मोहित चौधरी, अरनव शर्मा, रौनक शर्मा, लक्की सोलंकी, पायल डोडिया एवं श्रेष्ठ विद्यार्थी सम्मान से प्रणव परमार को पुरस्कृत किया गया। सभी को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मांडव उत्सव आयोजन में कथित अनियमितता की होगी जांच

Sun Jan 22 , 2023
धार में पर्यटन मंत्री ठाकुर ने किया वादा, बगैर टेंडर कंपनी को दे दिया ठेका धार, अग्निपथ। सुर्खियों में रहने वाले मांडू उत्सव में हुए टेंडर घोटाले में पर्यटक मंत्री उषा ठाकुर ने जांच के आदेश दे दिए है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई का वादा किया है। […]