गोवर्धन सागर के लिए जनसहयोग से जुटे संसाधन

रहवासी बोले- 80 साल में कभी नहीं देखी सागर की सफाई

उज्जैन, अग्निपथ। शहर की प्राचीन धरोहर गोवर्धन सागर महज दो दिन के श्रमदान के बाद ही नए स्वरूप में नजर आने लगा है। श्रमदान के दूसरे दिन भी संसाधन कम पड़े तो जनसहयोग से ही इनकी तत्काल व्यवस्था हो गई। शुक्रवार को महामंडलेश्वर स्वामी अतुलेशानंद जी (आचार्य शेखर जी) ने गोवर्धन सागर पर पहुंचकर श्रमदान अभियान का जायजा लिया।

रामादल अखाड़ा परिषद के आवाहन पर शहर के विभिन्न वर्गो, धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा गोवर्धन सागर के पुर्न उद्धार के अभियान में सहभागिता की जा रही है। पूर्व पार्षद व समाजसेवी ओम अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन मशीनों के अलावा कुशल तैराकों की मदद लेकर गोवर्धन सागर में जमी काई को बाहर निकाला गया।

इस काम के लिए डोंगिया बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई तो गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी ने तत्काल ही दो डोंगिया खरीदकर गोवर्धन सागर अभियान के लिए दान की। काई निकालने के लिए लोहे की कडिय़ों और रस्सियों की जरूरत महसूस हुई तो भाजपा नेता मुकेश जोशी ने तत्काल इसका इंतजाम करवा दिया। समाजसेवी ओम भाटी के सहयोग से पूरे दिन एक जेसीबी मशीन सागर की सफाई में लगी रही।

शीतला माता मंदिर समिति के कमल कौशल, राजेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों की टीम ने तालाब में श्रमदान कर रहे लोगों के चाय-नाश्ते आदी का प्रबंध करवाया। समाजसेवी जितेंद्र कुमावत ने पुर्नउद्धार कार्य से प्रभावित होकर अपने परिवार की ओर से 11 हजार रूपए दान करने की घोषणा की।

श्री अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उत्तर क्षेत्र के विधायक श्री पारस जैन भी करीब 2 घंटे तक गोवर्धन सागर पर ही मौजूद रहे और श्रमदान कर रहे नागरिकों का मनोबल बढ़ाते रहे। तालाब किनारे पर चद्दर शेड लगाकर मूर्तियां बनाने वाले एक शख्स ने भी स्वेच्छा से ही अपने चद्दर शेड को हटा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुख्यात बदमाश के कब्ज़े से छुड़ाई 50 लाख की सरकारी जमीन

Fri Jan 28 , 2022
वन विभाग की जमीन पर खेती कर रहा था, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई देवास, अग्निपथ। जिले के कमलापुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के कब्जे से वन विभाग की 10 बीघा सरकारी जमीन को छुड़ाया है। करीब 50 लाख रुपये कीमत की इस जमीन पर […]

Breaking News