गौवंशो की सेवा के लिए ग्राम पंचायत ने बनाया वाहन

झारड़ा ( स्वस्तिक चौधरी ) । सनातन धर्म में गौसेवा को सबसे बढक़र माना गया है। हमारे पूर्वज कहते है की गौ सेवा से हमारे द्वारा जाने अजाने में किए गए पापो का नाश होता है। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धी वैभव का वास होता है। इस उद्देश्य को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत झारड़ा की सरपंच पवित्रा मालवीय ने अपने पंचगणो व पंचायत सचिव के साथ मिलकर नगर को एक सौगात दी।

नगर में गौ सेवा वाहन बनाकर उपलब्ध करवाने का सफलतम प्रयास किया। कई वर्षों से गोवंश के मृत हो जाने पर ट्रेक्टर से घिसकर ले जाते थे। जो बहुत गलत लगता था। इसको बंद कर अब ग्राम पंचायत झारड़ा द्वारा एक गौ सेवा वाहन बनाया गया जिसमें उपचार और अंतिम संस्कार हेतु गौ माता को सम्मान के साथ ले जाया जाएगा। उक्त वाहन नगर वासियो के लिए हमेशा उपलब्ध रहेग।

ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नागुलाल मालवीय ने चर्चा में बताया की मेरा एक सपना है की गौवंशो की सेवा करु। गौवंशो की सेवा के लिए हम हमेशा तत्पर है। हमने वाहन बनाकर ग्राम को समर्पित किया है। अब घायल गौवंशो को उपचार हेतु पशु चिकित्सालय एवं मृत गौवंशो को अंतिम संसकार हेतु सम्मान पूर्वक आसानी से ले जाया जा सकेगा। ग्राम पंचायत सचिव मेहरबान सिंह परिहार ने कहा की ग्राम पंचायत झारड़ा नगर वासियो के लिए कार्य करने हेतु कृत संकल्पित है। गौवंशो की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। सदैव हम इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु नगर वासियो के साथ है।

ग्राम पंचायत झारड़ा के सरपंच और अधिकारी द्वारा गौसेवा के लिए बनाया गया एक सराहनीय कार्य है। पंचायत द्वारा समय समय पर गौ सेवा हेतु सहयोग भी दिया जाता है। हम ग्राम पंचायत झारड़ा को इस पुनीत कार्य हेतु बहुत बहुत साधुवाद देते है। साथ ही भविष्य में गौ सेवा के लिए तत्पर रहे एसी अपेक्षा भी करते है।  – योगेश शर्मा अभिभाषक, गौ सेवक झारड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नहीं रूकेगा सिद्धांचल वीर मणि जैन मंदिर का निर्माण

Thu Feb 9 , 2023
हाईकोर्ट के निर्देश पर विचारण न्यायालय ने स्टे पर दिया फैसला शाजापुर, अग्निपथ। नगर के लालघाटी क्षेत्र में निर्मित श्रीसिद्धांचल वीरमणि तीर्थधाम जैन मंदिर के निर्माण को अवैध बताकर रोक लगाने के लिए वाद दायर करने वाले आवेदनकर्ताओं की कोशिश एक बार फिर विफल साबित हो गई। मामले में उच्च […]