ग्रेसिम एसएफडी को मिला इकोनॉमिक टाइम्स प्रॉमिसिंग प्लांट्स 2021 का खिताब

Grasim industries nagda

नागदा जं.। आदित्य बिरला ग्रुप की 46 बिलियन यूएस डॉलर की लैगशिप कम्पनी, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड को नागदा स्थित स्टेपल फायबर डिविजन के एसडीएफ प्लांट के लिए वर्ष 2021 हेतु भारत के इकोनॉमिक टाइम्स प्रॉमिसिंग प्लांट्स का पुरस्कार प्रदान किया है।

उल्लेखनीय है कि इकोनॉमिक टाइम्स प्रॉमिसिंग प्लांट्स 2021, ईटी (इकोनॉमिक टाइम्स) एज का अभियान है। इसे मशीनिस्ट मैगज़ीन तथा ईटी पॉलीमर्स मैगज़ीन द्वारा साथ मिलकर प्रारम्भ किया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे प्लांट्स/फैक्ट्रीज को पहचान व सम्मान देना और हाइलाइट करना है। जिन्होंने न केवल उत्कृष्टता की सीढिय़ां चढ़ी हैं बल्कि वे देश में अपने समकक्षों और अन्य उद्योगों के समक्ष प्रेरणा स्रोत के रूप में भी उभरकर आये हैं और सबसे बड़ी बात यह कि ये सभी मेक इन इंडिया की दिशा में काम कर रहे हैं।

पुरस्कार के लिए तय एडिटोरियल टीम ने प्लांट के आस पास मौजूद समुदाय में पर्यावरण से जुड़े तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति, नागदा के एसएफडी प्लांट की दृढ़ प्रतिबद्धता पर गौर किया। इसके साथ ही इस प्लांट को उत्कृष्ट जल प्रबंधन, ज़ीरो-लिक्विड डिस्चार्ज के लिए ली गई शपथ, नागदा में अस्पताल-स्कूल्स व अन्य विकास सम्बन्धी इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के जरिये सस्टेनिबिलिटी तथा सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्धता आदि जैसे पहलुओं के लिए भी परखा गया।

एमडी श्री गौर ने प्राप्त किया अवार्ड-30 जुलाई, 2021 को सम्पन्न एक वर्चुअल समारोह में इस पुरस्कार को प्राप्त करते हुए, दिलीप गौर, मैनेजिंग डायरेक्टर, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज ने इस पुरस्कार को नागदा एसएफडी प्लांट के सभी कर्मचारियों तथा हितग्राहियों को समर्पित किया। श्री गौर ने कहा-यह पुरस्कार, सस्टेनिबिलिटी, जल प्रबंधन में उत्कृष्टता, ज़ीरो-लिक्विड डिस्चार्ज हेतु ली गई। हमारी शपथ और सबसे बढक़र, सबके उन्नत जीवन हेतु, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के जरिये नागदा के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को पहचान दिलाता है।

उल्लेखनीय है कि भारत की स्वतंत्रता के 10 दिनों बाद निगमित, ग्रेसिम मेक इन इंडिया की सफल गाथाओं के अग्रणियों में से एक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रसागर में दिखाएंगे उज्जयिनी का वैभव

Sat Jul 31 , 2021
लाइट-साउंड-फाउंटेन के जरिए लेजर शो की तैयारी, तीन प्रमुख कंपनियों से चर्चा उज्जैन, (उदयभानसिंह चंदेल) अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित रुद्रसागर में जल्दी ही नया प्रयोग शुरू होने वाला है। यहां पर लाइट-साउंड-फाउंटेन के साथ लेजर शो के जरिए उज्जयिनी का वैभव बताने की योजना है। योजना को […]

Breaking News