चलती ट्रेन में गर्भवती को हुई डिलेवरी बालक को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

उज्जैन,अग्निपथ। परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती को अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने टीसी और आरपीएफ जवानों को जानकारी दी, लेकिन ट्रेन रन कर रही थी। इसी बीच डिलेवरी हो गई।

ब्यावरा की रहने वाली सुनीता पति जगदीश गर्भवती थी और गुरुवार शाम को वह भोपाल-दाहोद ट्रेन से उज्जैन आ रही थी। उसके साथ परिवार की महिलाएं थी। ट्रेन उज्जैन पहुंचती उससे पहले सुनीता का दर्द शुरू हो गया। परिवार की महिलाओं ने टीसी और आरपीएफ जवानों को जानकारी दी। उन्होने स्टेशन मास्टर से संपर्क कर डॉक्टरों की टीम को अलर्ट रखने के लिये कहा। इस बीच स्टेशन आने से 15 मिनिट पहले ही सुनीता को डिलेवरी हो गई।

ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही रेलवे के डॉक्टरों की टीम कोच में पहुंच गई और प्राथमिक उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा को चरक भवन पहुंचाया गया। जीआरपी जवानों के अनुसार महिला ने बालक को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम ने दोनों की हालत स्वस्थ होना बताई है। ट्रेन में सवार महिलाओं ने गर्भवती की मदद कर डिलेवरी कराई। परिजनों का कहना था कि वह सुनीता को उज्जैन डॉक्टर को दिखाने के लिये ला रहे थे। डिलेवरी में 2 दिन का समय था।

सुबह वृद्ध की गई थी जान

गुरूवार सुबह अजमेर-जयपुर ट्रेन में यात्रा कर रहे हैदराबाद के रहने वाले पापूराम पिता केसरसिंह (85) की दिल का दौरा पडऩे के बाद मौत होना सामने आया था। मृत वृद्ध राजस्थान से शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के साथ वापस लौट रहा था। वृद्ध की तबीयत बिगडऩे की जानकारी मिलने पर सुबह भी रेलवे के डॉक्टरों की टीम प्लेटफार्म पहुंच गई थी। जीआरपी ने मौत होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अक्टूबर तक पूरा होगा इंदौर-उज्जैन रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम

Thu Dec 15 , 2022
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने किया उज्जैन स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण उज्जैन,अग्निपथ। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने गुरूवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर वार्षिक निरीक्षण किया। वे रतलाम मंडल के बकानिया भौरी से उज्जैन तक के रेल खंड का दौरा करते हुए यहां पहुंचे थे। मिश्र ने […]