चुनाव आचार संहिता का असर: प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा टला

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव बने कारण

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत पहले फेज में महाकाल पथ, रूद्र सागर और विकास प्राधिकरण के यात्री सुविधा केंद्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन जून माह के दूसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित था। पीएम मोदी को आमंत्रण देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली भी पहुंचे थे। लेकिन अब पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही पीएम के आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर उज्जैन में प्रशासनिक और सुरक्षा को लेकर तैयारी चल ही रही थी कि उज्जैन पीएम मोदी के कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी लगी। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि फिलहाल कार्यक्रम निरस्त हुआ है। अगली तारीख तय नहीं हो पाई है। ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के दौरान जिला प्रशासन ने राजसी वैभव से उनका स्वागत किया था। जोकि चर्चा का विषय रहा था। तीन दिन में शहर उन सडक़ों का कायाकल्प हो गया था, जहां से महामहिम गुजरने वाले थे। वहीं शहर को भी सुंदर सजाया गया था। मंदिर में भी उनके आगमन की जोरदार तैयारी की गई थी।

18 जुलाई के बाद लोकार्पण

752 करोड़ रुपए से चल रहा महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के कार्य के प्रथम फेज में महाकाल पथ, रुद्रसागर को सीवरेज से मुक्त कर सुंदर बनाना सहित विश्राम धाम के कार्यों का लोकार्पण होना था। मोदी के कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद अब इन कार्यों का लोकार्पण कब होगा तभी यह तय नहीं है। 18 जुलाई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही उनके आगमन की अगली तारीख तय होगी।

यह सुविधा मिलने लगेगी

752 करोड़ के चल रहे विस्तारीकरण के कार्यों के बीच जून 2022 में महाकाल पथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। त्रिवेणी संग्रहालय के करीब से महाकाल पथ का बड़ा द्वार बन रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नौ अलग-अलग द्वार रहेंगे। जेके सीमेंट 4.5 करोड़ रुपए की धर्मशाला बनाकर मंदिर को संचालन के लिए देगा। महाकाल मंदिर के सामने का मार्ग 70 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद महाकाल मंदिर चौराहे तक का मार्ग 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। महाकाल मंदिर क्षेत्र 2.2 हेक्टर से बढक़र 20 हेक्टेयर से अधिक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेशन की रिकार्डिंग से परेशान छात्र स्टेशन मास्टर से कहा चिलम हटवाओ

Thu Jun 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन पर नई बनी बिल्डिंग में संचालित अवंतिका होटल की छत पर लगा लाउड स्पीकर(चिलम) कालिदास कन्या कॉलेज और आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी की वजह बन गया है। इस लाउड स्पीकर पर 24 घंटे खाने की थाली 50 रूपए..आलू का पराठा 20 रूपए जैसी रिकार्डिंग […]
Ujjain new railway station building 26 02 22