छात्रा को परेशान कर रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला

उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहे मुस्लिम युवक के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। जांच नरवर थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाढकु मेद में रहने वाली कक्षा 10 वीं की छात्रा को गांव में रहने वाला अरबाज पिता उस्मान पटेल 3 माह से परेशान कर रहा था। उसने छात्रा का प्रेम पत्र देकर कहा था कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। छात्रा काफी डर गई थी। उसके बाद अरबाज आये दिन उसके घर के सामने आकर खड़ा रहने लगा। छात्रा को अकेला आता-जाता देख उसे रास्ते में परेशान करता था।

15 दिन पहले गांव में राधास्वामी सत्संग हॉल जाते समय उसने बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया था। 17 जनवरी को घर के बाहर खड़ा देख अरबाज ने मोबाइल दिया, छात्रा के इंकार करने पर आंगन में फेंककर चला गया। मंगलवार को छात्रा अपने भाई के घर तृप्ती विहार आई थी। वह भी पीछे आ गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बता दी।

परिजन उसे नानाखेड़ा थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़, धमकी देने और पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच के लिये नरवर थाना पुलिस को भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई आबकारी नीति के विरोध में तालाबंदी का प्रयास दूध बांटकर दिया संदेश शराब बुरी चीज है

Tue Jan 25 , 2022
प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष नूरी खान नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। जिस मुस्तैदी के साथ पुलिस ने शराब की दुकानों को सुरक्षा दी है, उतनी ही मुस्तैदी के साथ प्रदेश की बेटियों को सुरक्षा देते तो आज इतनी तादाद में बलात्कार नही होते। इस नई आबकारी नीति के तहत […]
nuri sharab niti virodh andolan 250122

Breaking News