जिला पंचायत के 9 वार्डों के भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण की कोर समिति की बैठक देर रात्रि लोकशक्ति कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कोर समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष  बहादुरसिंह  बोरमुण्डला, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक  बहादुरसिंह चौहान , महामंत्री नाहरसिंह पंवार,  धर्मेश जायसवाल,  गणपत डाबी उपस्थित थे। कोर समिति की बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, संभाग प्रभारी  कांतदेवसिंह , जिला प्रभारी  विनोद शर्मा की सहमति से ग्रामीण जिलाध्यक्ष  बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने जिला पंचायत के वार्डों के भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की।

जिला पंचायत वार्ड क्र. 1 –  शोभाराम मालवीय छायन
वार्ड क्र. 3 – सीमा सतीश मालवीय जीवनपुर खेड़ा
वार्ड क्र. 15 – शारदाबाई राकेश चंद्रवंशी चौकी (बुरानाबाद)
वार्ड क्र. 16 – हेमलता रणछोड़ गुजराती भटेरा
वार्ड क्र. 17 – अजीता पिता डॉ. नारायण परमार घट्टिया
वार्ड क्र. 18 –  अंतरसिंह देवड़ा बरड़िया
वार्ड क्र. 19 – भारती चौहान बमनापाती
वार्ड क्र. 20 –  विजयराजसिंह बना चिरोला
वार्ड क्र. 21 –  रामप्रसाद पण्ड्या ब्राह्मणबरोदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना सर्वे टीम पर हमला करने वाले आरोपी को जेल भेजा

Sat Dec 18 , 2021
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। लॉकडाउन के दौरान एसडीएम के आदेश से कोरोना संक्रमण को लेकर घर-घर सर्वे करने गई टीम पर हमले के आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ग्राम मदनी में गई टीम सदस्यों के साथ गांव के संजय पिता गोरधन बागरी निवासी ने गाली गलौज कर मारपीट […]

Breaking News