जेल वारंट बनते ही दुष्कर्म के आरोपी ने बिजली के मैन स्विच बॉक्स में डाला हाथ

कोर्ट परिसर में डॉक्टर ने किया आत्महत्या के प्रयास, केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। दुष्कर्म के आरोपी डाक्टर ने गुरुवार को कोर्ट परिसर में गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया है। उसने जेल वारंट बनने पर बिजली के मैन स्विच के खुले बाक्स में हाथ डाल दिया। घटना से कोर्ट में हडक़ंप मच गया नागझिरी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

नागझिरी क्षेत्र निवासी फर्जी डाक्टर रिजवान अली के खिलाफ 5 सितंबर को एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। नागझिरी पुलिस ने उसे गिर तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया,जहां से जेल वारंट बनाने पर पुलिस उसे जेल ले जा रही थी। इसी दौरान रिजवान ने पुलिस से बचकर कोर्ट परिसर स्थित इलेक्ट्रिक मैन स्विच का बॉक्स खोल उसमें हाथ डाल दिया। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए, लेकिन तुरंत लाईट बंद होने कोर्ट में अंधेरा छा गया और रिजवान करंट लगने से सिर्फ बेहोश ही हुआ।

पुलिसकर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए,जहां डाक्टर ने उसकी हालत सामान्य बता दी। हालांकि वह बेहोश होने का नाटक करता रहा। मामले में माधवनगर पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया। अब इस प्रकरण में भी उसकी गिरफ्तारी होगी।

मामला एक नजर में

आरोपी डॉक्टर
आरोपी डॉक्टर

उल्लेखनीय है डॉ. रिजवान बिना डिग्री के नागझिरी पर क्लीनिक चलाता है। क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां ने 5 सितंबर को आरोप लगाया था कि अप्रैल 2021 में वह कमजोरी के चलते डॉ रिजवान से उपचार करवाने गई थी। बोटल चड़ाने के दौरान उसका पति नमाज पढऩे चला गया और उसकी नींद लग गई।

इसका फायदा उठाकर रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर माजरा समझ शोर मचाकर भागने की कोशिश की तो रिजवान जान से मार देने की धमकी दी। नतीजतन परिजनों को घटना नहीं बताई। यहीं वजह है कि 30 अगस्त 2022 को पति काम पर जाने के बाद रिजवान ने साथ घर में घुस कर रेप कर दिया।

बेहोश होने का नाटक कर रहा है आरोपी

कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों के अनुसार आरोपी ने जेल ले जाने के दौरान मैन स्विच का बोर्ड बॉक्स खोल और हाथ डाला दिया। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर अजय निगम ने कहा कि आरोपी ने बेहोंश होने का नाटक किया यूज किसी तरह का करंट नहीं लगा है। उनके बयान के बाद पुलिस रिजवान को जेल ले गई। मामले में टीआई मनीष लौधा ने कहा कि रिजवान पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी जेल में ही गिर तारी ले लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाइन श्राद्ध से नहीं मिलती है मुक्ति, तीर्थों पर ही करें श्राद्ध कर्म

Thu Sep 8 , 2022
गया श्राद्ध या ब्रह्म कपाली पर पिंडदान के बाद भी कर सकते हैं श्राद्ध उज्जैन, अग्निपथ। 10 सितम्बर से श्राद्धपक्ष शुरू होने वाला है। भारतीय सनातन धर्म परंपरा में पौराणिक तथा धर्म शास्त्रीय अभिमत है कि पितरों के निमित्त किए जाने वाले श्राद्ध की परंपरा को तीर्थों पर ही संपादित […]