टवेरा लेकर भागे कंजर माकड़ोन में धराए, 3 हिरासत में, पिस्टल बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड से टवेरा लेकर भागे बदमाशों को माकडोन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 3 कंजरों को उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जिनके पास से पिस्टल बरामद हुई है।

शंकरपुर पंचकुआ में रहने वाला दिलीप पिता जगदीश परमार के घर के बाहर खड़ी टवेरा क्रमांक एमपी 13 टीए 3142 मंगलवार-बुधवार रात बदमाशों ने चोरी कर ली थी। गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनकर दिलीप नींद से जाग गया था। उसने टवेरा लेकर भाग रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश भाग निकले थे। रात में ही पंवासा पुलिस को सूचना दी गई थी। कंट्रोलरुम से पूरे जिले में टवेरा चोरी का पाइंट चलाया गया।

जिसे माकड़ोन पुलिस ने सूचना तो रात में चैकिंग शुरु की दी। इस दौरान पाट चौकी पर टवेरा नजर आ गई। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया और उसमें सवार तीन बदमाशों को पकड़ा गया। जिनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। तीनों कंजर समुदाय के होना सामने आये है।

जिन्हे माकडोन पुलिस ने पंवासा थाने के सुपुर्द किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर उनके साथियों का ाी सुराग जुटा रही है। संभावना है कि एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सप्तसागरों का अवलोकन, वैष्णव संत आज से देंगे धरना

Thu Jan 20 , 2022
गोवर्धन सागर तट पर दोपहर 12 से 3 के बीच बैठकर गाएंगे रामधुन उज्जैन, अग्निपथ। मां शिप्रा के शुद्धिकरण के आंदोलन के साथ ही उज्जैन के संत अब प्राचीन सप्तसागरों की बदहाल स्थिति की ओर भी शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। शुक्रवार की सुबह 12 बजे से गोवर्धन सागर के […]

Breaking News