ट्रक पलटने पर मदद के लिए पहुंची पुलिस 13 लाख की अवैध शराब भरी मिली

कार्रवाई में जब्त अवैध शराब ले जा रहा ट्रक।

104 पेटी अवैध शराब जब्त, दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी थीं

धार, अग्निपथ। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के माछलिया घाट पर रविवार को असंतुलित होकर ट्रक पलटने की सूचना पर मदद के लिए पहुंीच राजगढ पुलिस टीम को तलाशी में ट्रक में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई मिली। शराब दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी।

राजगढ़ थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुंदीरेला में स्थित माछलिया घाट पर एक ट्रक पलट गया है। ऐसे में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। वाहन की तलाशी लेने पर ञिपाल को हटाकर देखने पर प्लास्टिक के दाने की बोरियां जमी हुई थी। किंतु इन बोरियों के नीचे शराब की पेटी पुलिस को नजर आई।

जिसके बाद वाहन को सीधा करके बोरियों को हटाने के बाद पेटियों को बाहर निकलाया गया। ट्रक (एमपी 09 जीएफ-8026) से माउंट कंपनी की 104 पेटी शराब सहित 130 बोरी दाने की भी जप्त की गई है। पुलिस अब वाहन पर अंकित नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही हैं, ताकि पुलिस की विवेचना आगे बढे। वाहन जप्त करने सहित अपराध कायम करने की कार्रवाई उपनिरीक्षक रमेशचंद्र डामोर, चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र चौधरी, प्रधान आरक्षक विपिन, आरक्षक गौरसिंह, जितेंद्र, गजरात, देवेंद्र के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे पुलिस के जवानों ने ऑटो वाले को पीटा

Mon Feb 6 , 2023
बर्बरता के बावजूद एसपी ने जवानों को बचाया, कहा- ऑटो वाला आदतन अपराधी उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इस वीडियों में तीन पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को घसीटते और लाठी से उसकी बुरी तरह पिटाई करते […]

Breaking News