ठगी:SBI बैंक से किया VIDEO कॉल, विश्वास होने पर OTP दे दिया, खाते से उड़ाए एक लाख 34 हजार

इंदौर। शहर के एक उद्योगपति से ठगी का नया मामला सामने आया है। बैंक के अंदर से VIDEO कॉल कर विश्वास जीता और OTP मिलते ही खाते से एक लाख 34 हजार रुपए उड़ा दिए। इसके तत्काल बाद फरियादी ने SBI को शिकायत की है। भवरकुआं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

शहर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फैक्ट्री मालिक को वीडियो कॉल कर महिला ने 1 लाख 34 हजार की ठगी की है। पहले महिला द्वारा फोन कर फैक्ट्री संचालक से उसका ओटीपी नंबर मांगा गया, लेकिन व्यक्ति के मना करने के बाद वीडियो कॉल कर उसे बैंक की पूरी ब्रांच दिखाई गई और OTP मिलते ही खाते से रुपए गायब कर दिए जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा बैंक को की गई।

पूरा मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है, जब भवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले राकेश हसीजा के पास एक युवती का फोन आता है और युवती उसे SBI बैंक से बात कर रही है यह विश्वास दिलाती है। जैसे ही युवती व्यापारी से उसके मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी नंबर मांगती है तुरंत राकेश द्वारा इस बात से इनकार किया जाता है। युवती इतनी शातिर थी कि उसने पहले वीडियो कॉल कर व्यापारी को पूरी बैंक दिखाई और उस में काम करने वाले कर्मचारियों को भी दिखाया जिसके बाद राकेश को यह विश्वास हो गया कि जो फोन आया है वह बैंक से ही आया है।

जैसे ही राकेश द्वारा युवती को ओटीपी नंबर दिया जाता है उसके खाते से एक लाख 34 हजार निकल जाते हैं। अपने आप को ठगा महसूस कर तुरंत राकेश हसीजा छावनी स्थित SBI की मुख्य शाखा जाता है, जहां बैंक अधिकारियों द्वारा उसके कार्ड को ब्लॉक किया जाता है जिसके बाद राकेश संयोगितागंज थाने पहुंचते हैं। मामला साइबर से जुड़ा होने पर फरियादी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराइ गई है

फरियादी उद्योगपति राकेश हसीजा

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर उनके पास एक महिला का फोन आया और कहा कि वह एसबीआई बैंक से बोल रही है। महिला ने कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए फोन किया है। राकेश समझ गए कि यह फोन ठगी करने वालों का हो सकता है। महिला निजी जानकारी मांगने लगी तो राकेश ने दे दी, लेकिन जब महिला ने ओटीपी मांगा तो राकेश ने देने से मना कर दिया।

उनके मना करते ही महिला ने फोन काटा और वीडियो कालिंग की, उसने बैकग्राउंड में बैंक के लोगों और दफ्तर में काम करने वाले लोग बताए और कहा कि वे भरोसा कर सकते हैं कि बैंक के माध्यम से ही फोन किया गया है। वीडियो काॅलिंग के बाद महिला पर भरोसा कर राकेश ने OTP दे दिया। ओटीपी देते ही खाते से पांच बार ट्रांजेक्शन हुआ और रुपए निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूट्यूब पर न्यूज़ या करंट अफेयर का चैनल बनाया है तो सरकार को देनी होगी इसकी जानकारी

Fri Nov 26 , 2021
इंडियन आईटी रूल्स के मद्देनजर यूट्यूब में जारी की अपनी नई पॉलिसी 22 जनवरी से होगी लागू नई दिल्ली। 9 महीने पहले लॉन्च हुए इंडियन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नियम, 2021 कानून का असर अब डिजिटल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दिखने लगा है। इसी का असर है कि यूट्यूब हाल ही में […]

Breaking News