डाक्टर पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला किया

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश एक डाक्टर पर चाकू से हमला कर भाग गए। मामले में माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन शनिवार तक हमलावरों का सुराग नहीं मिल सका। वहीं चाकूबाजी की वारदात शुक्रवार को जूना सोमवारिया में भी हुई। मामले में जीवाजीगंज पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक देवासरोड स्थित आदर्श नगर निवासी डॉ. मोहम्मद हुसैन पिता फकीर मोहम्मद (32) का गुरुवार दोपहर भरतपुरी चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों से विवाद हो गया था। बदमाश उन्हें गाली-गलोच करते हुए हाथ और पैर पर चाकू मारे और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।

डॉ. हुसैन शुक्रवार शाम थाने पहुंचे और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना का पता चलते ही खोजबीन की, लेकिन शनिवार शाम तक हमले की वजह और बदमाशों का पता नहीं चल सका।

मुखबिरी की शंका में चाकू घोंपे

जूना सोमवारिया क्षेत्र निवासी सोहेल, गोलू व शाहबाज अवैध काम में लिप्त है। उन्हें शंका थी कि क्षेत्र का ही शौरिया उर्फ शेरुद्दीन पिता मेहरुद्दीन हेला (21) उनकी पुलिस को मुखबिरी करता है। इसी के चलते तीनों ने शुक्रवार शाम शौरिया को घेरकर चाकू मार दिया।

पुलिस ने शोरिया का जिला अस्पताल में उपचार कराकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस विवाद घूरने के कारण होना बता रही है। मामले में टीआई गगन बादल ने बताया कि आरोपियों को तलाशा, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरीय नेता नदारद रहे आंदोलन से

Sat Nov 20 , 2021
झाबुआ। किचन केबिनेट के कब्जे में फसी कांग्रेस में विपरीत समय में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। स्वर्गीय कलावती भूरिया जब तक रही तब तक बहन के रौद्र रूप के भय से मीठा-मीठा गट, कड़वा-कड़वा थू वाले नेता न चाहते हुए भी बैठक हो या आंदोलन में अपनी […]

Breaking News